नई दिल्ली. स्टार बल्लेबाज केएल राहुल की टीम इंडिया में वापसी हो गई है. वह आगामी एशिया कप-2022 के लिए भारतीय टीम के उप-कप्तान बनाए गए हैं. चोट, सर्जरी और फिर कोविड-19 के कारण राहुल लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. उन्होंने आईपीएल-2022 के बाद कोई भी मैच नहीं खेला. इतना ही नहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में वह कोरोना वायरस की चपेट में आने के कारण नहीं खेल पाए थे. इस बीच श्रीलंका के दिग्गज महेला जयवर्धने का मानना है कि राहुल को लंबे समय से मैच ना खेलने के कारण एशिया कप में परेशानी हो सकती है. उन्होंने सुझाव दिया कि अगर राहुल प्रभाव नहीं छोड़ पाते हैं कप्तान रोहित शर्मा के साथ ऋषभ पंत को बतौर ओपनर मौका देना चाहिए.
Mahoba News: यूट्यूब पर मशाल बनाने का वीडियो देख मासूम ने दोहराया खतरनाक प्रयोग, आग की लपटों में झुलसा 9 …