अपहरण और हत्या मामले में गरमाई राजनीति – कानपुर के सपा विधायक ने सरकार से पूछा सवाल
रिपोर्ट – नीरज तिवारी – कानपुर नगर
Kanpur News – उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिल दहला देने वाली अपहरण फिर हत्या और फिर फिरौती की वारदात के बाद राजनीतिक गलियारों में भी बड़ा असर देखने को मिल रहा है। जिसके चलते कानपुर की आर्य नगर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार से कई सवाल पूछे हैं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कानपुर के पुलिस आयुक्त पर भी सवाल किया है।
सपा विधायक ने पूछा सवाल
कानपुर के छात्र कुशाग्र की हत्या के बाद दुखी परिवार को ढांढस बंधाने गए सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने मीडिया से बात करते हुए पुलिस विभाग से सवाल किया है कि आखिरकार इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया और कानपुर के पुलिस कमिश्नर आर के स्वर्णकार कहां नदारत रहे। इसी के साथ सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने इस मौके पर प्रदेश की योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर भी कई सवाल किए। जिसके चलते उनका कहना था कि जब प्रदेश के मुखिया कहते हैं कि सूबे की योगी सरकार कहते हैं कि माफिया गुंडे सब जेल में हैं तो ऐसी घटनाए कैसे हो रहीं हैं। कहां चली गई कानून व्यवस्था। इन सवालों को करते हुए उनका कहना था कि कानपुर में करीबन एक दर्जन आइपीस अधिकारी तैनात हैं उसके बावजूद इस तरह की वारदात का होना बड़ा विषय है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 34