Farrukhabad News – दीपावली पर महिला बंदी बना रहीं रंग-बिरंगी मोमबत्तियां – रोशन होगी जिला जेल
फर्रुखाबाद समाचार – जेल में बंद महिला बंदियों में दिख रहा हुनर – उनकी बनाई हुईं मोमबत्तियों से जगमगाएगी फतेहगढ़ जेल
रिपोर्ट – अभय ठाकुर – फर्रुखाबाद जिला
Farrukhabad News – जिला जेल फतेहगढ़ में इन दिनों महिला बंदी मोमबत्तियां बना रही है। जेल अधीक्षक की पहल पर नया प्रयोग हो रहा है। जेल वार्डन के साथ मिलाकर विभिन्न डिजाइन की रंग बिरंगी मोमबत्ती बनाई जा रही है। दीपावली पर जेल इन्ही मोहबत्तियो से जगमगायेगी। साथ ही इनको आने वाले दिनों में जनता के बीच बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
तारीफों के बंधे पुल
फतेह गढ़ स्थित जिला कारागार में जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद के निर्देशन में लगातार नए प्रयोग होते रहते है। चाहे जेल में ही एलईडी बल्ब बनाना हो या जरदोजी की कारीगरी करना हो। आजकल दीपावली तैयार शुरू हो गई है।इस बार अनोखी पहल के अंतर्गत महिला बैरक में नगमा महिला जेल वार्डर के पर्यवेक्षण में महिला बंदी डिजाइनर रंग बिरंगी मोमबत्तियां बना रही है।
कल्याण कोष में जमा होगी आमदनी
जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद ने बताया कि जेल महिला कैदियों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से जेल के स्तर से ही मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण नगमा जेल बार्डर ने दिया। इसी के तहत दीपावली के त्योहार पर रंग बिरंगी मोमबत्तियां बनाई जा रही है। प्रयोग के तौर पर मोमबत्तियां जेल के बिक्री केंद्र पर आम जनता के लिए भी रियायती दर पर उपलब्ध होगी। मोमबत्तियों की बिक्री से प्राप्त धनराशि बंदी कल्याण कोष में जमा होगी। मोमबत्ती बनाने का कच्चा सामान जेलर अखिलेश कुमार द्वारा उपलब्ध कराया गया है।
जेलर दिखे खुश
जेलर अखिलेश कुमार स्वयं भी उक्त कार्य का पर्यवेक्षण कर रहे है। जेल अधीक्षक ने बताया कि यदि प्रयोग सफल रहता तो अगले वर्ष से व्यावसायिक रूप से मोमबत्तियों का जेल में निर्माण कराया जायेगा। जेल अधीक्षक ने नारी बंदी वास में क्रिएटिव कार्य कराने के लिए महिला जेल वार्डर प्रियंका, रोहिणी और नगमा के कार्यों की प्रशंसा की।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 17