3

Recent News

बड़ी खबर: यूपी में चलती ट्रेन में वारदात! संपर्क क्रांति में फायरिंग.. व्यापारी से 7 लाख छीनकर रामपुर के पास कूदे बदमाश!

बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में बुधवार सुबह चलती संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में हुई लूट की वारदात ने…

UP Crime: बेटी से कहा - "पूरे परिवार को बेहोश करो", फिर उसी से रेप.. सोना-चांदी, रुपए भी लूट ले गए बदमाश!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक…

Pawan Khera को सुप्रीम कोर्ट से झटका! अब जाना ही पड़ेगा असम, इंतजार में बैठे सीएम हिमंत बिस्वा सरमा?

Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें…

Noida Violence: RJD महिला प्रवक्ताओं पर FIR, हिंसा भड़काने में नप गईं कंचना यादव और प्रियंका भारती..

Noida Violence: नोएडा में पिछले दो दिनों तक चले हिंसक प्रदर्शन और बवाल के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होते…

पीलीभीत में प्रकृति का पुनर्जागरण: कटना नदी पुनरुद्धार से बदलेगी तस्वीर, जल–जीवन–जमीन को लेकर बड़ा कदम पीलीभीत जनपद में आज…

3

Recent News

बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में बुधवार सुबह चलती संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में हुई लूट की वारदात ने…

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक…

Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें…

Noida Violence: नोएडा में पिछले दो दिनों तक चले हिंसक प्रदर्शन और बवाल के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होते…

पीलीभीत में प्रकृति का पुनर्जागरण: कटना नदी पुनरुद्धार से बदलेगी तस्वीर, जल–जीवन–जमीन को लेकर बड़ा कदम पीलीभीत जनपद में आज…

Breaking News

Farrukhabad News – टूटी सड़कों से युवाओं की नहीं हो रहीं शादियां, जानिए जिले में कहां है ऐसी जगह

फर्रुखाबाद समाचार – जिले में एक है ऐसी जगह, जहां टूटी हुईं सड़कें बन चुकी हैं शादी न होने का कारण, पढ़िए कहां 
 
रिपोर्ट – अभय ठाकुर – फर्रुखाबाद जिला

Farrukhabad News – उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद की तहसील अमृतपुर क्षेत्र के गांव तीस राम की मढैया की जिला मुख्यालय से दूरी करीब 20 किमी से ज्यादा नहीं होगी। इस गांव की बदहाली का आलम यह है कि दस से ज्यादा गर्भवती महिलाएं अपने मायके जा चुकी हैं। गांव के लड़कों की शादी करने में भी परेशानी आ रही है। वजह, गांव की सड़क है । जिसके अब सिर्फ निशान ही बचे हैं।

हर साल तबाही मचाती है बाढ़ – यहां बाढ़ ने सभी के जीवन पर प्रतिकूल असर डाला है। बीते दो महीने में बाढ़ की चपेट में सैकड़ों गांव आए। मकान, सड़क सभी गंगा और राम गंगा की चपेट में आ गए। बड़ी समस्या टूटी सड़कों की है। यदि कोई मरीज अस्पताल जाना चाहे तो नहीं जा सकता।

बाढ़ में बह गईं सड़कें, अस्पताल जाना भी मुश्किल

गांव की महिलाएं राम कांति, आरती और कुसुमा बताती हैं कि गंगा गांव से करीब आधा किलोमीटर ही दूर बह रही हैं। बाढ़ में सड़क टूटकर बह गई । बिजली के पोल टूट गए। बच्चे, बुजुर्ग, जवान जब बीमार होते हैं तो उनको अस्पताल ले जाना मुश्किल हो जाता है।

गर्भवती महिलाओं ने गांव छोड़ा

गांव की जनसंख्या करीब 600 लोगों की है। जिसमें करीब 300 महिलाएं होंगी। बताया गया कि करीब 10 गर्भवती महिलाएं सड़क और बिजली न होने से अपने मायके चली गई हैं। व्यवस्थाएं सही होंगी तभी वे लौटेंगी। ऐसे ही जलभराव होने के बाद दवा का छिड़काव भी नहीं कराया गया। जिससे गांव में बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं।

लड़कों के नहीं आते रिश्ते

महिलाओं ने बताया कि गांव में लड़कों की शादी के लिए रिश्ते आने कम हो गए हैं  जो रिश्ता आता भी है, वह गांव की टूटी सड़क और खराब बिजली व्यवस्था के कारण टूट जाता है।

मुख्यमंत्री योगी ने किया था दौरा

महिलाएं बताती हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दौरा किया था। ग्रामीणों को हर मदद का आश्वासन भी मिला था। फसल नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की बात कही गई थी। लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं की गई है।