Farrukhabad News – प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक ही रस्सी से कुंडे में लटके मिले दोनों के शव
फर्रुखाबाद समाचार – खबर मिलते ही इलाके में फ़ैल गई सनसनी, शादी न होने से निराश थे दोनों, अंत में लिया लिया फैसला
रिपोर्ट – अभय ठाकुर – फर्रुखाबाद जिला
Farrukhabad News – उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में एक सनसनी खेत मामला सामने आया है। जहां एक ही रस्सी से कुंड कुंडली पर प्रेमी युगल के शव लटके मिले। इसकी जानकारी उस वक्त हुई जब बीती शाम से एक किशोरी घर से गायब हो गयी थी। किशोरी के गायब होने के संबंध में परिजनों ने थाने में भी तहरीर देती थी। गुरुवार के दिन प्रेमी युगल के शव लड़के के घर में कमरे में फंदे पर लटकते मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युगल के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम को भेज दिया ।
जानिए कहां हुई वारदात
थाना जहानगंज के ग्राम भरता मऊ के मजरा नगला रामपुर निवासी युवक सुरजीत 18 वर्ष अपने माता पिता व भाईयो के साथ जयपुर में ईंट भट्टे पर काम करता था। वह काफी दिनों से गांव में ही अकेला रहा था। युवक का पड़ोस की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी शिवानी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार शाम दोनों गायब हो गए। किशोरी के पिता अरविंद सक्सेना ने परिजनों के साथ किशोरी की खोजबीन की । थाने में भी इस संबंध में सूचना दी। लेकिन किशोरी का कहीं कोई पता नहीं चला और ना ही पुलिस ने इस मामले में कोई तत्परता दिखाई।
मृतक सुरजीत की तलाश भी थी जारी
वहीं मृतक युवक सुरजीत के ताऊ रामबरन भी भतीजे की खोजबीन में लगे रहे। देर रात दोनो का कोई पता नहीं चला था। सुरजीत के बंद पड़े घर से लाइट जलने की जानकारी पर दोनों के परिजन सीढ़ी लगाकर घर में घुसे। जहां युवक व किशोरी फंदे पर लटके मिले।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 41