3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

BANDA NEWS: यूपी की राजनीति में एक और पार्टी की हुई इंट्री, पूर्व डीजीपी ने खाकी के बाद खादी की सम्हाली डोर

यूपी की राजनीति में एक और पार्टी की हुई इंट्री, पूर्व डीजीपी ने खाकी के बाद खादी की सम्हाली डोर

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक और पार्टी की इंट्री हो गई है। बुंदेलखंड राज्य और बुंदेलखंड वासियों के उत्थान का मुद्दा उठाते हुए जनपद बांदा के रहने वाले पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने नई पार्टी बनाई है। पको बता दे की उत्तर प्रदेश सरकार में रहे पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने खाकी के बाद अब खादी की बागडोर सम्हाल ली है । उन्होंने बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी का गठन किया है। बांदा जिले के तिंदवारी थाना अंतर्गत बेंदा जौहरपुर के रहने वाले पूर्व डीजीपी ने प्रेस वार्ता कर बताया की आजादी के बाद से किसी भी पार्टी की सरकार ने बुंदेलखंड को महत्व नहीं दिया यह क्षेत्र अति पिछड़ा है और यहां के लोग पंजाब, हरियाणा के लोगों की तरह अपनी मांगे पूरी कराने में सक्षम नहीं है यही कारण है की यहां के लोगों की कोई सुनवाई नहीं होती है सालों से बुंदेलखंड राज्य की मांग की जा रही है लेकिन यह मांग पूरी नहीं की जा रही। केंद्र और प्रदेश की सरकारें नहीं चाहती की बुंदेलखंड अलग राज्य बने। यहां के लोग दिन प्रतिदिन गरीबी के बोझ में दबते का रहें हैं। उन्होंने कहा जब तक बुंदेलखंड अलग राज्य नही बनेगा तबतक यहां की गरीबी नही मिटेगी नदियों का दोहन हो रहा है लगातार जल स्तर नीचे गिरता जा रहा है। वहीं मेडिकल कॉलेज बना पर वो भी स्टाफ की कमी से जूझ रहा इतना ही नहीं। सालों से पुलों के खंभे खड़े है पर पुल का निर्माण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कई लोगों से चर्चा की पर यहां के उत्थान के बारे में कोई नहीं सोच रहा है। इसी कारण उन्होंने एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन किया है । इस पार्टी का एक ही मुद्दा है बुंदेलखंड का विकास और विकास के लिए जरूरी है बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाना। ताकि यहां का हक कोई और प्रभावशाली इलाका न छीन सके। मध्यप्रदेश के आठ जिले और उत्तर प्रदेश सात जिले मिलाकर बुंदेखंड राज्य का निर्माण किया जाएगा इसी मुद्दे को लेकर पार्टी बनाई गई है।