3

Recent News

Middle East War: भारत पर मंडराया तेल संकट का खतरा! Gulf के 3 बड़े रास्ते बंद, दुनिया में फिर मचेगा कोहराम?

Middle East War: भारत समेत पूरी दुनिया के सामने एनर्जी सप्लाई को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा होता दिख रहा…

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति 'शी जिनपिंग' का प्लेन भारत उतरा, मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर..

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: मणिपुरी म्यूजिशियन की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा; मौत से पहले बेटे को बताई थी पूरी कहानी..

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

3

Recent News

Middle East War: भारत समेत पूरी दुनिया के सामने एनर्जी सप्लाई को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा होता दिख रहा…

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

Breaking News

Kanpur News: हाई स्कूल के छात्र से कांप उठा इंडिगो एयरलाइन, पल भर में मचा था हड़कंप

कानपुर न्यूज़: पिता के मोबाइल फोन से कस्टमर केयर नंबर पर दी थी सूचना, 40 विमान गिराने की बात सुनकर दहल उठा था इंडिगो 
 
रिपोर्ट – नीरज तिवारी – कानपुर नगर 
 
Kanpur News: देश विदेश में हवाई यात्रा भरने वाली इंडिगो एयरलाइन में उस वक्त हड़कंप मच गया जा एक छात्र ने कम्पनी के कस्टमर केयर में कॉल करते हुए यह सूचना दी कि उनके 40 विमान रिहायसी इलाके में गिरा दिए जायेंगे। इतना सुनते ही पूरा विभाग दंग रह गया और कुछ ही पलों में अफरा तफरी का माहौल बन गया था। 
 
आगे पढ़िए कहां का है छात्र और कैसे दिया था इनपुट 
 
हैलो मेरे पास इनपुट है, इंडिगो एयरलाइन के 40 विमान रिहायशी इलाकों में गिरा दिए जाएंगे। यह बोल थे कानपुर में रहने वाले हाई स्कूल के छात्र के जिसने अपने पिता के फोन से इंडिगो एयरलाइन का नंबर निकाल कस्टमर केयर को दी सूचना दी थी। जिसके बाद पूरे देश में हड़कंप मचा दिया था। तत्काल प्रभाव से जांच शुरू हुई तो मालूम हुआ कि जिस नंबर से सूचना दी गई थी वो यूपी के कानपुर का है। बस क्या था कानपुर की कमिश्नरेट पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर सूचना देने वाले की तलाश शुरू कर दी। 
 
तलाश के बाद खुला राज  

कमिश्नरेट पुलिस की तलाश सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में जाकर ख़त्म हुई तो मालूम हुआ कि सूचना देने वाला कोई नहीं बल्कि एक नाबालिग छात्र है जिसकी शरारत से महकमे में हड़कंप मचा दिया था। छात्र के मुताबिक उसने पिता के फोन से गूगल से सर्च करके इंडिगो एयरलाइन का नंबर निकालकर कस्टमर केयर को सूचना दी थी। जिसमे छात्र का कहना था कि उसके पास इनपुट है, इंडिगो एयरलाइन के 40 विमान रिहाइशी इलाकों में गिरा दिए जाएंगे। इंडिगो ने इसकी जानकारी पुलिस के अधिकारियों को दी थी। जिसके बाद सक्रिय हुई कमिश्नरेट पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लोकेशन ट्रेस करनी शुरू की गई तो वह नंबर सेन पश्चिम पारा थाने की न्यू आजाद नगर चौकी के पास का निकला।

जानिए किसका लड़का निकला सूचनाकर्ता 

 
न्यू आजाद नगर चौकी इंचार्ज धर्मा कुशवाहा ने बताया कि क्राइम ब्रांच की सूचना मिली कि इंडिगो एयरलाइन के 40 विमानों को रिहायशी क्षेत्र में गिराने की धमकी दी गई है। जिसके बाद उस नंबर को ट्रेस करने पर लोकेशन महादेव मंदिर के पास की निकली। जिसके बाद वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर एक 15 वर्षीय हाईस्कूल का छात्र परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। जो मूल रूप से कुशीनगर के बकनहा गांव थाना कसमा का रहने वाला है। पूछताछ में छात्र ने इजरायल हमास युद्ध की खबरें और वीडियो देख कर उसने गूगल से इंडिगो एयरलाइन का नंबर निकालकर पिता के फोन से कस्टमर केयर में 40 विमानों को रिहायशी क्षेत्र में गिराने की सूचना कर दी थी।

जारी है पूछताछ 

 
पुलिस ने नाबालिग छात्र को मोबाइल समेत गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर धमकी देने की धारा 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर छात्र से पूछताछ कर रही है। वहीं इंडिगो एयरलाइंस ने पुलिस अफसरों से संपर्क किया साथ ही इंडिगो ने इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को देने का काम किया। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में सुरक्षा के चलते हरकत में आई दिल्ली आईबी ने मामले की जानकारी उत्तर प्रदेश डीजीपी को दी। जिसके बाद लखनऊ से कमिश्नरेट पुलिस के अफसरों को सूचना मिली। जिस पर क्राइम ब्रांच सक्रिय हो गई और खुलासा करते हुए पूछताछ का सिलसिला जारी है।