3

Recent News

पीलीभीत, पूरनपुर तराई क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी। 26 जुलाई से कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस शुरू होगी, यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुविधा।

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Facebook Verified: अब फ्री में मिलेगा ब्लू वेरिफिकेशन बैज, सेल्फी वीडियो से होगी पहचान; AI फेक प्रोफाइल्स पर लगेगी लगाम

Facebook Verified: अगर आप फेसबुक इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में…

NEET Protest: 36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन, सरकार ने मानीं तीनों मांगें; जंतर-मंतर से घर लौटे प्रदर्शनकारी..

NEET Protest: करीब 36 दिनों तक जंतर-मंतर पर चला NEET परीक्षा विवाद को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन…

UP Sarkari Naukri 2026: यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियों की तैयारी तेज, TGT-PGT समेत कई पदों पर होगी भर्ती..

UP Sarkari Naukri 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।…

UP News: सुहागरात पर दूल्हे को सांप ने डसा, शादी के कुछ घंटों बाद मौत; बदायूं में खुशियां मातम में बदलीं..

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर…

3

Recent News

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Facebook Verified: अगर आप फेसबुक इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में…

NEET Protest: करीब 36 दिनों तक जंतर-मंतर पर चला NEET परीक्षा विवाद को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन…

UP Sarkari Naukri 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।…

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर…

Breaking News

Kannauj News : कन्नौज में हुआ भीषण सड़क हादसा‚ दो की मौत‚ 14 घायल

रिपोर्ट : अश्वनी पाठक

कन्नौज में देर रात हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। सवारी से भरी ट्रैक्टर ट्राली और बस की टक्कर से यह हादसा हुआ। ट्रैक्टर ट्राली सवार अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर वापस जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।
कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली अंतर्गत NH-34 सपाखेड़ा गांव के सामने मंडी समिति के पास देर रात एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने आगे जा रहे ट्रेक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से ट्रेक्टर ट्राली पलट गई। ट्राली सवार लोगो में चीख पुकार मच गई। हादसा होते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े। हादसे में कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी सुधीर व राजू की मौत हो गई । गांव निवासी व दीपक  विनोद दफेदार , चंद्रशेखर  कमलेश, हरीश चंद्र, सर्वेश कुमार  विशुन दयाल , राम विलास , रघुवीर सिंह ,सुगर सिंह ,रामू ,राम विलास ,नरेश चंद्र समेत 14 लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई  आनन फानन में पुलिस व आसपास के लोगों ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती करवाया गया है,डॉक्टरों के मुताबिक अभी भी 5 लोगों की हालत गंभीर है, पुलिस मामले की जांच कर रही है, एसपी अमित कुमार आनंद ने घटनास्थल पर पहुंच जानकारी ली है।
 
बस की जोरदार टक्कर से ट्रेक्टर ट्राली में बैठे ग्रामीण उछलकर गिरे
कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंडी समिति के पास देर रात यह हादसा हुआ। क्षेत्र के मदारपुर गांव के ग्रामीण अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर वापस जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली पर सवार करीब 25 ग्रामीण जैसे ही मंडी समिति के पास पहुंचे पीछे से आ रही एक टूरिस्ट बस ने ट्राली में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से ट्राली में बैठे ग्रामीण उछल कर जमीन पर गिरे। पहिए के नीचे आकर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। हादसे में कई लोगों की मौत की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों और घायलों को सौ शय्या अस्पताल पहुंचाया। जहां से कुछ लोगों की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हादसे में देरी से पहुंची एंबुलेंस को लेकर हुआ हंगामा

हादसे में घायल को अस्पताल ले जाने के लिया एंबुलेंस को फोन किया गया लेकिन देरी से एंबुलेंस पहुंचे पर तीमारदारों ने नाराजगी जताई हंगामा कर सड़क जाम कर दिया बस में आग लगाने का प्रयास किया पुलिस ने समझा कर जाम को खुलवा दिया कुछ लोगो को लाठियां पटक कर भगा दिया गया है। हादसे को लेकर जानकारी देते हुए छिबरामऊ सौ शैय्या अस्पताल में तैनात इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर कुलदीप सिंह ने बताया कि जितना हमारे संज्ञान में आया है उस हिसाब से बताया गया है कि गाड़ियों की टक्कर हुई है बस की तो हमारे यहां सभी 16 लोग आये हैं‚ जिसमें से दो लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जिनके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है‚ बाकी जो गंभीर अवस्था में हैं उनको तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया हैं‚ घायलों को इलाज जारी है।