रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने बताया कि यहां पर 3 फरवरी को कन्नौजी माॅटी वन समागम का एक कार्यक्रम है। जिसमें नारी शक्ति बंदन का कार्यक्रम है। यहां पर मेरी लोकसभा की लगभग 10 हजार महिलाएं आयेंगी और उनको हम सब लोग सम्मानित करेंगे। उनको उपहार देंगे और आज बड़ा खुशी का मौका है कि आज अभी-अभी जानकारी हुई है कि माननीय मुख्यमंत्री जी का भी कार्यक्रम मिल गया है। हमसब लोग उनके स्वागत के लिए बेताब है और बहुत ही एतिहासिक कार्यक्रम कन्नौज के बोर्डिंग ग्राउंड में होने वाला है। हमसभी लोग अभी पूरा कार्यक्रम बनाकर अचीवमेंट करेंगे और अपार भीड़ यहां पर होने वाली है, क्योंकि मुख्यमंत्री को काफी दिन बाद हमसब सुनेंगे। चुनाव का दौरा नहीं है यह। भारतीय जनता पार्टी का संगठन, केन्द्र सरकार और प्रदेश संगठन का नारी शक्ति वंदन का जो यह कार्यक्रम है उसी निमित्त हम लोगों को नारियों का यहां पर सम्मान करना है, यह संगठन का कार्य है, उसी निमित उनको आमंत्रित किया गया था, तो वह आ रहे है।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है