3

Recent News

Pilibhit Weather Alert: कल पीलीभीत में आंधी, तूफान, बारिश का Red Alert! बिजली गिरने का खतरा, देखें रिपोर्ट..

Pilibhit Weather Alert: पीलीभीत में मौसम को लेकर अगले 24 से 48 घंटे बेहद सावधानी वाले बताए गए हैं। जिला…

पीलीभीत में जहानाबाद पुलिस ने पुलिस के लोगो वाली कार से नशे के सामान के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के लोगो वाली कार में गांजे का खेल, जहानाबाद पुलिस ने सरगना समेत चार को दबोचा पीलीभीत। पुलिस की…

Big News: CJP के कॉकरोचों को दिल्ली हाईकोर्ट से नोटिस! PM मोदी के साथ महिला की डीपफेक अश्लील तस्वीर शेयर की?

Big News: दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खुद की डीपफेक अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट…

Gyanesh Kumar SIR Row: CEC के इस्तीफे पर देशभर में बवाल! CJP-कांग्रेस का क्या है प्लान? 2 अक्टूबर को होगा कुछ बड़ा?

Gyanesh Kumar SIR Row: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर देश की राजनीति और चुनावी व्यवस्था से जुड़ा विवाद…

Pilibhit News: पीलीभीत में नए DM का ताबड़तोड़ एक्शन! गौशाला में छापा, खुली पोल; अफसरों से मांगा जवाब..

Pilibhit News: पीलीभीत में नए जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कार्यभार संभालने के बाद ही प्रशासनिक व्यवस्थाओं का मौके पर जाकर…

3

Recent News

Pilibhit Weather Alert: पीलीभीत में मौसम को लेकर अगले 24 से 48 घंटे बेहद सावधानी वाले बताए गए हैं। जिला…

पुलिस के लोगो वाली कार में गांजे का खेल, जहानाबाद पुलिस ने सरगना समेत चार को दबोचा पीलीभीत। पुलिस की…

Big News: दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खुद की डीपफेक अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट…

Gyanesh Kumar SIR Row: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर देश की राजनीति और चुनावी व्यवस्था से जुड़ा विवाद…

Pilibhit News: पीलीभीत में नए जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कार्यभार संभालने के बाद ही प्रशासनिक व्यवस्थाओं का मौके पर जाकर…

Breaking News

UP Accident News: 6 जिलों में 16 की मौत, कहीं पिता-पुत्र तो कहीं होने वाला दूल्हा हादसे का शिकार

UP Accident News: बीते 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुए सड़क हादसों में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। जिसमें अलीगढ में 3 की मौत, बलिया में 4 की मौत, फतेहपुर में 3 की मौत, सोनभद्र में 3 की मौत, आजमगढ़ में 2 की मौत और वाराणसी में 1 की मौत हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतकों में एक युवक की अगले महीने 1 मार्च को सगाई होने वाली थी, तो वहीं एक मृतक युवक के बड़े भाई का दो दिन बाद तिलक था। अलीगढ में कार सवार जिन 4 लोगों की मौत हुई, वह एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे।

शादी समारोह में आए 3 लोगों की मौत

अलीगढ़ के अतरौली में 19 फरवरी की रात करीब 10 बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव औरेनी दलपतपुर के समीप बरातियों की कार में अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। इस हादसे में कार सवार बाबू, भागेश्वर व एक अज्ञात की मौत हो गई है, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हुए।

बलिया में 4 की मौत, ट्रैक्टर में घुसी बाइक

UP News 16 people died in road accidents in 6 different districts बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के गोठाई तिलकारी गांव के पास मिक्सर मशीन लगे हुए ट्रैक्टर और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार शैलेंद्र राजभर (25) व बंटी राजभर (26) निवासी खनवर व मिक्सर मशीन सवार शिवदरस (52) निवासी गहना थाना हलधरपुर जनपद मऊ व एक अज्ञात 55 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई।

हादसे के बारे में परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 4 दोस्त बंटी, शैलेंद्र और उसके दो अन्य युवक बाइक से एक तिलक समारोह में शामिल होने बलिया के देवधियां गांव गए थे। सोमवार रात वह वापस लौट रहे थे। इसी बीच एक ट्रैक्टर सामने से आ रहा था, जिसके पीछे मिक्सर मशीन लगी थी। तभी एक बाइक ट्रैक्टर को क्रॉस करके आगे निकल गई। लेकिन बंटी की बाइक और ट्रैक्टर में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में बाइक सवार बंटी और शैलेन्द्र समेत ट्रैक्टर सवार दो लोगों की मौत हो गई। आगे निकल गए दोस्तों वापस आकर देखा तब हादसे की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। बताया जा रहा है कि एक मार्च को शैंलेंद्र की सगाई होने वाली थी। शैलेंद्र उर्फ विकास अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वहीं दो दिन बाद 22 फरवरी को बंटी के बड़े भाई का तिलक था। बंटी के मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है।

फतेहपुर में पिता-पुत्र समेत 3 की मौत

फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के करसवां गाँव के पास दो बाइको में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आजमगढ़ में बुआ के घर जा रहे भतीजों की मौत

आजमगढ़ के लालगंज मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मऊ परासिन गांव के पास डंपर और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार सैदपुर थाना क्षेत्र के तेलवनिया गांव निवासी जितेंद्र (20) और भोला (21) की मौत हो गई। दोनों युवक गाजीपुर जिले के निवासी थे और अपनी बुआ के घर गनीपुर डगरहा जा रहे थे। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया है।

सोनभद्र में 3 की मौत

UP News 16 people died in road accidents in 6 different districts

सोनभद्र में अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना रामपुर बरकोनीया थाना क्षेत्र के सिल्थम-पटना मार्ग पर हुई। जिसमें ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना वहीं, दूसरी तरफ सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहां बाईपास पर मंगलवार की सुबह हुई। जिसमें सड़क किनारे खड़े थ्रेसर ट्रैक्टर व ऑटो की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।

सड़क पार करती महिला को रौंदा

UP News 16 people died in road accidents in 6 different districts

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पार करती महिला को रौंद दिया। महिला का सिर डंपर के पहिए के नीचे आ गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। सड़क पर जाम लगाते हुए कार्रवाई और मुआवजा की मांग करने लगे। पुलिस और प्रशासन के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

 

यह भी देखें -:

https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/female-teacher-in-kanpur-died-due-to-leakage-in-gas-geyser-in-bathroom/