Fastest T20 Century: नामीबिया और नेपाल के बीच चल रही T-20 त्रिकोणीय श्रंखला के पहले मैच में नामीबिया के बल्लेबाज जान निकोल लॉफ्टी-ईटन ने सिर्फ 33 गेंदों पर शतक लगाकर इतिहास रच दिया। इससे पहले यह विश्व रिकॉर्ड नेपाल के ही कुशाल मल्ला के नाम था, जिन्होंने मंगोलिया के खिलाफ 34 गेंदों में सैकड़ा मारा था।
33 गेंदों में 100, नया विश्व रिकॉर्ड
बताते चलें कि नेपाल और नामीबिया के बीच T-20 ट्राई सीरीज खेली जा रहे है। जिसका पहला मैच 27 फरवरी यानी मंगलवार को नेपाल के त्रिभुवन विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर था। नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, नामीबिया की शुरुवात अच्छी नहीं रही और उन्होंने 10.4 ओवर में 62 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए।

जिसके बाद मैदान पर उतरे नामीबिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज ‘जान निकोल लॉफ्टी-ईटन’, जिन्होंने मैदान पर आते ही चौकों और छक्कों की झड़ी लगा दी। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 छक्कों और 11 चौकों की मदद से महज 33 गेंदों में शतक जड़ डाला। लॉफ्टी-ईटन की इस शानदार पारी के चलते नामीबिया ने 20 ओवरों में 206 रन बनाकर मैच जीत लिया। बता दें कि लॉफ्टी-ईटन ने इस मैच में 2 विकेट भी झटके और ‘मैन ऑफ द मैच’ बन गए।
Absolute carnage from Jan Nicol Loftie-Eaton 💥#NEPvNAM | 🔗: https://t.co/VGIUhyjzaA pic.twitter.com/AWtb9zKkuS
— ICC (@ICC) February 27, 2024
https://platform.twitter.com/widgets.js
यह भी देखें -:
https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/yashasvi-jaiswal-shubman-gill-dhruv-jurelnew-icc-men-test-cricket-rankings/