
मुन्ना कुशवाहा की रिपोर्ट
Motihari News : सुगौली के छपवा चौक पर सोमवार की सुबह ट्रक व टैंकर के टक्कर में तीन दुकान समेत टेंपो क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि आमने-सामने टैंकर व ट्रक टक्कर हो गई। जिससे दोनों चालक का संतुलन बिगड़ गया। सड़क के किनारे तीन दुकानों में जाकर लड़ गई वहीं पर खड़ा टेंपो भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। जानकारी के अनुसार छपरा के विक्की कुमार के चाय दुकान व फूल माला के दुकान बलिस्टर मिठाई दुकान रामअवतार के पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पर खड़ा टेंपो भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। करीबन लाखों रुपया के क्षती दुकानदारों को हुई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि दुकानदारों के द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है।अगर आवेदन मिलता है तो प्राथमिक दर्ज कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सभी गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है