3

Recent News

Pilibhit Weather Alert: कल पीलीभीत में आंधी, तूफान, बारिश का Red Alert! बिजली गिरने का खतरा, देखें रिपोर्ट..

Pilibhit Weather Alert: पीलीभीत में मौसम को लेकर अगले 24 से 48 घंटे बेहद सावधानी वाले बताए गए हैं। जिला…

पीलीभीत में जहानाबाद पुलिस ने पुलिस के लोगो वाली कार से नशे के सामान के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के लोगो वाली कार में गांजे का खेल, जहानाबाद पुलिस ने सरगना समेत चार को दबोचा पीलीभीत। पुलिस की…

Big News: CJP के कॉकरोचों को दिल्ली हाईकोर्ट से नोटिस! PM मोदी के साथ महिला की डीपफेक अश्लील तस्वीर शेयर की?

Big News: दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खुद की डीपफेक अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट…

Gyanesh Kumar SIR Row: CEC के इस्तीफे पर देशभर में बवाल! CJP-कांग्रेस का क्या है प्लान? 2 अक्टूबर को होगा कुछ बड़ा?

Gyanesh Kumar SIR Row: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर देश की राजनीति और चुनावी व्यवस्था से जुड़ा विवाद…

Pilibhit News: पीलीभीत में नए DM का ताबड़तोड़ एक्शन! गौशाला में छापा, खुली पोल; अफसरों से मांगा जवाब..

Pilibhit News: पीलीभीत में नए जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कार्यभार संभालने के बाद ही प्रशासनिक व्यवस्थाओं का मौके पर जाकर…

3

Recent News

Pilibhit Weather Alert: पीलीभीत में मौसम को लेकर अगले 24 से 48 घंटे बेहद सावधानी वाले बताए गए हैं। जिला…

पुलिस के लोगो वाली कार में गांजे का खेल, जहानाबाद पुलिस ने सरगना समेत चार को दबोचा पीलीभीत। पुलिस की…

Big News: दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खुद की डीपफेक अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट…

Gyanesh Kumar SIR Row: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर देश की राजनीति और चुनावी व्यवस्था से जुड़ा विवाद…

Pilibhit News: पीलीभीत में नए जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कार्यभार संभालने के बाद ही प्रशासनिक व्यवस्थाओं का मौके पर जाकर…

Breaking News

Kannauj News : इलाज के अभाव में मासूम की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले में इलाज के अभाव में एक और मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने समुचित उपचार ना मिलने पर निजी अस्पताल के बाहर हंगामा भी काटा। बता दें कि इससे पहले एक दिन पूर्व ही कन्नौज के जिला अस्पताल में भी उपचार के अभाव में एक बच्ची की मौत हो गई थी।

जानकारी के मुताबिक तिर्वा कोतवाली के बछज्जापुर गई निवासी रामनिवास का 9 वर्षीय बेटा रितिश उल्टी दस्त से ग्रसित था। ऐसे में परिजनों द्वारा बच्चे को इंदरगढ़ बेला तिराहे पर स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बच्चे को पेट दर्द की भी शिकायत थी, परिजनों का कहना था कि बच्चे के इलाज सही नहीं हुआ इसलिए उसकी मौत हो गई। उधर हॉस्पिटल संचालक के कहना है कि बच्चे के उपचार में कोई कमी नहीं की गई। रात में बच्चे को भर्ती और उपचार के दौरान परिजनों ने उसको पहले पानी पिलाया और बाद में बिना पूंछे कोल्डड्रिंक पिला दी। ठंडा पेय अचानक लंग्स में चला गया, और बच्चे की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने बच्चे की मौत पर अस्पताल पर जिम्मेदारी का आरोप लगाकर हंगामा काटा है।

पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर किया शांत

दूसरी ओर बच्चे को आनन फानन में तिर्वा मेडिकल कॉलेज भी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मौत से गुस्साए हंगामा कर रहे परिजनों को मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया। बच्चे की मौत पर परिजनों के रोने बिलखने का सिलसिला जारी था।