3

Recent News

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: मणिपुरी म्यूजिशियन की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा; मौत से पहले बेटे को बताई थी पूरी कहानी..

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: रेलवे ट्रैक पर मिला एयरफोर्स जवान का कटा हुआ शव; लगातार आ रही थीं कॉल, लाश के फिंगरप्रिंट से खुला फोन तो..

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: 'खड़े हनुमान' जी को देखने पहुंचे 35 हजार से ज्यादा लोग; प्रशासन पस्त, अब IIT करेगी जांच..

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

3

Recent News

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

Breaking News

Kannauj News : ई रिक्शा सहित नकदी लूट कर चालक को बेहोश कर फेंका

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले में अपने घर से एक दिन पूर्व सवारियां लेकर निकला ई रिक्शा चालक बेहोशी की हालत में परिजनों द्वारा की गई खोजबीन के बाद बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। चालक का ई रिक्शा सहित उसके पास मौजूद नकदी भी गायब थी। परिजनों ने खोजबीन के बाद चालक को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। कन्नौज जिले के थाना तालग्राम के गांव खबरामऊ निवासी सोनू पुत्र लालमन ई रिक्शा चलाता है। बीती 28 जून को सुबह 11 बजे सोनू गांव से तीन सवारियों को लेकर अपने ई रिक्शा से गुरसहायगंज के लिये निकला था। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई तो चालक के भाई संजय ने भाई के पास मौजूद मोबाइल नंबर 9236370450 पर संपर्क साधा, लेकिन मोबाइल बंद मिला। इसके बाद परिजनों ने सोनू की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। खोजबीन में लगे परिजनों को शनिवार की सुबह सूचना मिली कि एक युवक तिर्वा सुजानसराय वाया गुरसहायगंज मार्ग पर धोबीघाट पुल के निकट बरुआहर गांव के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा है।

सूचना के आधार पर संजय और परिवार के अन्य सदस्य जब जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने सोनू के रूप में बेहोश पड़े युवक की पहचान की। हालत गंभीर होने के कारण संजय और अन्य परिजन सोनू को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले गये। यहां उपचार के दौरान होश में आने पर सोनू ने बताया कि, सवारी के रूप में एक युवक (अज्ञात) ई रिक्शा तिर्वा तक बुक करने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उसने रास्ते में कोलड्रिंक पिलाई थी। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान होश आने पर पता चला कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ सवारी बन कर बैठे युवक ने सोनू को पिलाया था। जिसके बाद क्या हुआ उसको कुछ नहीं पता। आगे की घटना भाई संजय ने बताई कि, सोनू बरुआहर गांव के पास धोवीघाट के निकट सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला। संजय ने बताया कि, सोनू का ई रिक्शा सहित उसके पास मौजूद दो हजार रुपये की नकदी और कान में पहनी बाली को भी लूट लिया गया है। घटना के संबंध में संजय द्वारा तिर्वा कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत की गई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।