3

Recent News

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: मणिपुरी म्यूजिशियन की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा; मौत से पहले बेटे को बताई थी पूरी कहानी..

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: रेलवे ट्रैक पर मिला एयरफोर्स जवान का कटा हुआ शव; लगातार आ रही थीं कॉल, लाश के फिंगरप्रिंट से खुला फोन तो..

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: 'खड़े हनुमान' जी को देखने पहुंचे 35 हजार से ज्यादा लोग; प्रशासन पस्त, अब IIT करेगी जांच..

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

3

Recent News

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

Breaking News

Kannauj News : कन्नौज के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में निकला सांप, मचा हड़कंप

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

आवासीय स्कूल की किचेन में अचानक जहरीला काला सांप निकल आया तो स्कूल की छात्राओं के साथ साथ वार्डेन भी घबरा गईं। जल्द बाजी में खुद को बचाने के प्रयास में सांप को बंद करने का प्रयास किया गया तो वह दरवाजे के बीचोबीच फंस गया। इससे पहले कि सूचना पर बन विभाग की टीम पहुंचती, उससे पहले ही सांप की मृत्यु हो गई।

बताते चलें कि कन्नौज सदर ब्लॉक के मित्रसेनपुर गांव में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित है। बीती सायं जब स्कूल के रसोई घर में स्कूल की रसोइया मालती देवी और कुछ छात्रायें किसी काम से पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। रसोई घर का दरवाजा खोलते ही दरवाजे की साइड में बैठे एक काले सांप ने अपनी फुंकार से सभी को डरा और सहमा कर रख दिया।

भयभीत छात्राओं और रसोइया ने किसी प्रकार हिम्मत जुटाकर जैसे ही दरवाजे को बंद किया तो सांप दरवाजे के बीचोबीच फंस कर बंद हो गया। इसके बाद तो पूरी रात ना तो किचेन में खाना पीना बना और ना ही सांप के भय से कोई सो सका। सुबह आनन फानन में विद्यालय की वार्डेन रश्मि मिश्रा और उनके स्टॉफ द्वारा बन विभाग को सूचना दी गई।

सुबह साढ़े पांच बजे के करीब सूचना पर मौके पर पहुंची बन विभाग की टीम ने जब स्कूल पहुंचकर सांप को निकालने का प्रयास किया तक तक सांप की मृत्यु हो चुकी थी। जिसके बाद टीम ने मृतक अवस्था में ही सांप को बाहर निकाला। बताते चलें कि गांव स्थित खेतों के बीचोबीच स्थित विद्यालय में अक्सर जीव जंतु निकल आते हैं, जिससे स्कूल का स्टॉफ और छात्रायें खतरे में रहने को मजबूर हैं। स्कूल की छात्राओं और स्टॉफ ने जिला प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।