3

Recent News

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: मणिपुरी म्यूजिशियन की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा; मौत से पहले बेटे को बताई थी पूरी कहानी..

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: रेलवे ट्रैक पर मिला एयरफोर्स जवान का कटा हुआ शव; लगातार आ रही थीं कॉल, लाश के फिंगरप्रिंट से खुला फोन तो..

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: 'खड़े हनुमान' जी को देखने पहुंचे 35 हजार से ज्यादा लोग; प्रशासन पस्त, अब IIT करेगी जांच..

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

3

Recent News

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

Breaking News

Kannauj News : बस के हेल्पर का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

बस पर हेल्परी का कार्य करने वाले एक 25 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। खास बात यह रही कि युवक ने अपने बहनोई के गांव स्थित खेत में जाकर मौत को गले लगाया। घटना की जानकारी के बाद गांव और परिजनों में कोहराम मच गया। कानपुर नगर के कोतवाली बिल्हौर के गांव निबोरी निवासी महावीर सिंह का पुत्र रवी कन्नौज जिले के तिर्वा से दिल्ली जाने वाली बस पर हेल्परी का कार्य करता था। रवी की बहन इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के बिशैनेपुर्वा गांव में सिपाहीलाल से ब्याही है, जिस कारण रवि का अपनी बहन के घर भी आना जाना था।

सोमवार को सुबह उस समय गांव में हड़कंप मच गया, जब गांव के ग्रामीणों ने एक खेत में पेड़ के सहारे एक युवक का फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव देखा। घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ भी घटनास्थल पर आ पहुंची। घटना की जानकारी गांव के सिपाही लाल को हुई तो वह भी यह देखने के लिये कि उनके खेत में किसने फांसी लगाई है, मौके पर पहुंचे। घटना का नजारा देख सिपाहीलाल दंग रह गये, यह देखकर कि उनके खेत पर फांसी लगाने वाला कोई और नहीं बल्कि उनका सगा साला रबी था।
घटना की सूचना सिपाही लाल के घर पहुंचने के बाद अन्य परिजन भी मौके पर आ पहुंचे। यहां पेड़ से लटकता हुआ रवी का शव देख चीख पुकार मच गई।

मृतक के बहनोई ने बताया कि रवी अपनी बहन ब्याही होने के कारण अक्सर घर आता जाता था, लेकिन करीब दो माह से रवी घर नहीं आया था।  बीती रात किस समय रवी बिना जानकारी के गांव पहुंचा और उसने कब और किस कारण से मौत का रास्ता चुना यह किसी की समझ में नहीं आ रहा है। घटना के सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आणे के बाद ही घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकेगी और आगे कुछ कहा जा सकेगा,इसके बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।  फिलहाल गांव में घटी घटना से परिजनों के रोने बिलखने का सिलसिला जारी था।