काकादेव थानाक्षेत्र में युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने युवक और उसकी प्रेमिका पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। काकादेव पुलिस ने रंगदारी, धमकी समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
काकादेव निवासी युवती ने बताया कि पनकी में रहने वाली युवती उसकी सहेली है उसके साथ वह अक्सर आती जाती है। आरोप है कि रावतपुर थानाक्षेत्र के राणा प्रताप नगर निवासी प्रिंस श्रीवास्तव उर्फ प्रिंस लाला ने अपने प्रेमिका के साथ मिलकर नशीला पदार्थ पिलाकर उसका अश्लील वीडियो बनवाया। इसके बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांग की। इनकार पर प्रिंस की प्रेमिका ने जान से मारने की धमकी दी।
एसीपी स्वरूप नगर वृजनारायण सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्रिंस श्रीवास्तव व उसकी प्रेमिका के खिलाफ मारपीट, रंगदारी व धमकाने में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है