3

Recent News

Middle East War: भारत पर मंडराया तेल संकट का खतरा! Gulf के 3 बड़े रास्ते बंद, दुनिया में फिर मचेगा कोहराम?

Middle East War: भारत समेत पूरी दुनिया के सामने एनर्जी सप्लाई को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा होता दिख रहा…

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति 'शी जिनपिंग' का प्लेन भारत उतरा, मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर..

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: मणिपुरी म्यूजिशियन की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा; मौत से पहले बेटे को बताई थी पूरी कहानी..

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

3

Recent News

Middle East War: भारत समेत पूरी दुनिया के सामने एनर्जी सप्लाई को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा होता दिख रहा…

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

Breaking News

Kannauj News : ट्रेनों में पत्थरबाजी न करने को लेकर रेलवे सुरक्षा बल ने लोगों को किया जागरूक

कन्नौज जिले में ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वालों को चेतावनी देते हुए पत्थरबाजी न करने को लेकर रेलवे सुरक्षा बल ने जागरूक करते हुए कार्रवाई किये जाने की जानकारी भी दी है। इसको लेकर बताया गया है कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार ट्रेनों में पत्थरबाजी की घटनाओं की रोकथाम के लिए मंगलवार को आरपीएफ ने जागरूकता अभियान चला कर युवाओं एवं बच्चों को जागरूक किया गया है।
इस संबंध में कन्नौज आरपीएफ प्रभारी ओ.पी. मीणा ने बताया कि उच्चाधिकारियों से मिले निर्देशों पर मंगलवार को कन्नौज-गुरसहायगंज रेलखंड में स्थित रेलवे लाईन किनारे गांव जलालपुर,जशोदा,खुदलापुर, जलालाबाद, मिरगावां तथा  जशोदा (फतेहपुर) में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों व लोगों को ट्रेनों में पत्थरबाजी न करने,रेल लाइन पर पत्थर नही रखने,लाइन के आसपास जानवर नही चराने,अकारण चैनपुलिंग नही करने का अभियान चलाकर समझाईश दी जा रही है। साथ ही यह भी बताया गया कि इस तरह की घटनाओं से राष्ट्र की संपत्ति को नुकसान होता है।
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को भी पत्थर लगने से किसी की जान भी जा सकती है। इसके साथ ही साथ पत्थरबाजी करने संबंधित अपराध एवं दण्ड से अवगत कराते हुये इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल नहीं होने का परामर्श दिया गया। वहीं युवाओं व बच्चों को समझाते हुए कहा कि रेलवे ट्रेक में नहीं जाएं, क्योंकि हमेशा रेल परिचालन होने के कारण उसके संपर्क में आने से जान जा सकती है, साथ ही रेल लाईन पार नहीं करने तथा संरक्षा संबंधित जानकारी भी दी गई।
साथ ही यह भी बताया गया कि ट्रेनों को पत्थरबाजी एवं अन्य तरीके से नुकसान पहुँचाने का प्रयास करने पर रेल अधिनियम की धारा 153 के तहत दंडनीय अपराध है। रेल अधिनियम की धारा 153 में 05 साल तक की सजा का प्रावधान है, ऐसे में इस तरह के कार्य से लोगों को बचने की जरूरत है। इस संंबंध में पोस्ट प्रभारी ओ.पी. मीणा  ने बताया कि यह अभियान अभी लगातार जारी रहेगा, इस दौरान मंगलवार को पहले दिन के अभियान में निरीक्षक ओ.पी.मीणा के साथ प्रधान आरक्षक सर्वेश सिंह यादव, आरक्षक हरकेश मीना सहित अन्य जवान मौजूद रहे।