3

Recent News

बड़ी खबर: यमन-सोमालिया के पास समुद्री लुटेरों ने 2 जहाज किए हाईजैक, 22 भारतीय समेत 30 क्रू सदस्य सवार..

बड़ी खबर: अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में समुद्री लुटेरों ने दो कमर्शियल जहाजों को हाईजैक कर लिया है। यमन और सोमालिया के…

Lift Accident Video: अचानक चल पड़ी लिफ्ट, महिला की फंसकर दर्दनाक मौत; CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना..

Lift Accident Video: आंध्र प्रदेश के ओंगोल शहर में लिफ्ट का एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मार्केट सेंटर इलाके…

Rahul Gandhi Protest: झुकी दिल्ली पुलिस! पेलेट गन मामले में FIR दर्ज; घायल छात्र को लेकर धरने पर बैठे थे..

Rahul Gandhi Protest: पेलेट गन मामले में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को…

UP News: जब CM योगी के साथ सेल्फी लेने को बेताब हुए जापानी छात्र; भारतीय दर्शन और संस्कृति से कराया परिचय..

UP News: लखनऊ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर भारत और जापान की युवा पीढ़ी के बीच दोस्ती और सांस्कृतिक…

Pilibhit में सर्राफा दुकान में बड़ी चोरी! लाखों के सोना-चांदी पर हाथ साफ, CCTV फुटेज में तलाशे जा रहे बदमाश..

Pilibhit के न्यूरिया थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने सर्राफा दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम…

3

Recent News

बड़ी खबर: अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में समुद्री लुटेरों ने दो कमर्शियल जहाजों को हाईजैक कर लिया है। यमन और सोमालिया के…

Lift Accident Video: आंध्र प्रदेश के ओंगोल शहर में लिफ्ट का एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मार्केट सेंटर इलाके…

Rahul Gandhi Protest: पेलेट गन मामले में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को…

UP News: लखनऊ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर भारत और जापान की युवा पीढ़ी के बीच दोस्ती और सांस्कृतिक…

Pilibhit के न्यूरिया थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने सर्राफा दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम…

Breaking News

आखिर फिर से देखा गया “खुफिया बंदर” – हंसते-हंसते हो जाओगे “लोटपोट” – “सावधान” रहने की है जरुरत

रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर 
 

Kanpur News – साथियों वैसे तो आपने मंकी किंग यानी बंदरों की हंसाने और लोटपोट करने वाली ढेर सारे किस्से सुने और देखें जरूर होंगे। लेकिन आज हम एक ऐसे नटखट बंदरों के विषय में बताने जा रहे हैं, जिन्हे ख़ुफ़िया जानकारी की भनक चंद सेकंडों में लग जाती है और वह उन रहस्यों का पर्दाफाश कर देते हैं, जिन्हे कोई नहीं जनता और जाने भी क्यों क्योंकि छुपाने वाले ने बड़ी ही गोपनीयता से जो सुरक्षित किया था। लेकिन ख़ुफ़िया अंदाज रखने वाले बंदरों से कुछ नहीं छुपता है और वह उसे अपने गुडवर्क की तरह करके लोगों को अपने प्रति आकर्षित करके कुछ समय का मनोरंजन करने में पीछे नहीं हटते। 

 
अठखेलियां खेलती है बंदरों की टोली

 
कानपुर का कमिश्नर ऑफ़ पुलिस का कार्यालय। जहां सुबह से ही इंसानों की चहल कदमी शुरू हो जाती है। खाकी वर्दी में पुलिस कर्मचारी अपने कार्यों में व्यस्त रहते हैं तो पुलिस विभाग से सम्बंधित लोगों का आवागमन यहां की चहल कदमी को बढ़ाता रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस कार्यालय में आने वालों को सिर्फ डर बना रहता है तो दर्जनों की संख्या में डेरा जमाए बंदरों से। क्योंकि यहां के बंदर न जाने कितने लोगों के वाहनों को नुकसान पहुंचा चुके हैं जाने कितनों को अपनी नटखट अदाओं से हसाते-हसाते लोटपोट कर चुके हैं। वहीं एक खास बात यह भी है कि इन बंदरों में एक खास बात यह है कि यह किसी इंसान के शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। 

 
आखिर मिल गया ख़ुफ़िया अंदाज वाला बंदर 
 
साथियों हम जिस लिए पुलिस कार्यालय के बंदरों की चर्चा कर रहे हैं वो इसलिए खास है कि इन बंदरों के बीच एक ख़ुफ़िया अंदाज रखने वाला एक बंदर भी है। जिसने अभी तक न जाने कितने लोगों की पोल खोलकर रख दी है। कुछ ऐसा ही नजारा उस वक्त देखने को मिला जब व्यस्तता के बीच एक बंदर उछल कून्द मचाते हुए वाहन स्टैंड पर पहुंच गया। कुछ देर तो ऐसा लग रहा था कि वो कुछ सोच रहा होगा। मानो उसे कुछ तलाश है। तभी कुछ देर में वही ख़ुफ़िया बंदर एक मोटरसाइकिल पर जा बैठा और देखते ही देखते बाइक में लगे बैग की तलाशी लेने लगा वो भी इस तरह से कि जैसे सघन चेकिंग की जाती हो। बंदर की इस हरकत को मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया गया जो इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। 
 
ख़ुफ़िया बंदर ने खोजी थी शराब 
 
अभी हाल ही में बीते 02 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन बंदरों की टोली में छुपे ख़ुफ़िया अंदाज रखने वाले बंदर सिपाही की गाड़ी से शराब की बोतल निकालकर लोगों को अचम्भे में दाल दिया था और कई घंटे तक बंदर की अठखेलियां लोगों के मनोरंजन का साधन बानी रही थी। इस लिए आप भी जब जाएँ तो कुछ ऐसा न करें कि खुफिया बंदर सबके सामने आपका राज खोल दे।