3

Recent News

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: मणिपुरी म्यूजिशियन की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा; मौत से पहले बेटे को बताई थी पूरी कहानी..

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: रेलवे ट्रैक पर मिला एयरफोर्स जवान का कटा हुआ शव; लगातार आ रही थीं कॉल, लाश के फिंगरप्रिंट से खुला फोन तो..

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: 'खड़े हनुमान' जी को देखने पहुंचे 35 हजार से ज्यादा लोग; प्रशासन पस्त, अब IIT करेगी जांच..

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

3

Recent News

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

Breaking News

Kannauj News : कांग्रेसियों ने मनाई सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148 वीं जयंती

( कन्नौज सदर से हिमांशु तिवारी की रिपोर्ट )
कन्नौज में कांग्रेसियों ने शहर के मकरंद नगर स्थित पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का 39वां शहादत दिवस मनाया। इसके साथ ही उन्होंने सरदार पटेल को याद कर उनको विलक्षण प्रतिभा का धनी बताया। पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दिया।
जिला मुख्यालय कन्नौज स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल की अगुवाई में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का 39 वां सहादात दिवस मनाया ।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज देश जिस स्थान पर खड़ा है। इसकी नींव पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1984 से पहले ही तैयार कर ली थी। आज जिस मुकाम पर देश खड़ा है यह उनकी प्रतिभा का ही फल है। देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने व त्वरित और कठोर फैसले के लिए इंदिरा गांधी को आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने वाली इंदिरा गांधी के इन्हीं गुणों ने उनको एक अलग पहचान दी है। प्रदेश सचिव विजय मिश्र ने कहा कि देश के लिए सरदार पटेल व इंदिरा गांधी ने जो किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। रामभरोसे कमल ने कहा कि इंदिरा गांधी में निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता थी। इसी प्रकार का फैसला सरदार पटेल भी बड़ी निर्भीकता से लिया करते थे। उनके फैसले का ही परिणाम है कि आज देश की अखंडता बनी हुई है।
एसानु हक ने कहा कि इंदिरा गांधी ने दुनिया में भारत को मजबूत किया था। भारत को विश्व मंच में लाने वाली प्रथम महिला थी। मित्र राष्ट्र से उनके मजबूत संबंधों का परिणाम था कि भारत 1984 से पहले ही पूरे विश्व में अपनी पहचान बना चुका था।रमेश सविता ने कहा कि वर्तमान की सरकार देश के लिए अपनी जान निछावर करने वाले वह सर्वमान्य व्यक्तियों का भी राजनीतिकरण कर रही है। कार्यक्रम के दौरान ही कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व सरदार पटेल के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हुए उनकी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की बात कही। इस मौके पर इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद शाक्य,घनश्याम यादव, रीना वर्मा, लियाकत अली, एसानु हक, नीलेश कनौजिया, कृष्ण पाल सिंह,शमशाद सिद्दीकी,शाकिर अली, अशोक कनौजिया,जितेन्द्र चौहान, रघुवीर आदि मौजूद रहे।