Kanpur News – फिर से रात होते ही चोरों ने मचाया शोर, जानिए दबे पांव किस घर को बनाया अपना निशाना
कानपुर समाचार – बेखौफ चोरों ने पुलिस को फिर से दी चुनौती, सुराग लगाने में लगी स्पेशल टीम
रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर
Kanpur News – पुलिस की सक्रियता व देर रात गश्त करने के बावजूद ठंड आते ही बेखौफ चोर फिर से सक्रिय हो गए है। ऐसा ही एक मामला घाटमपुर कोतवाली के परास गांव में देखने को मिला, जहां देर रात चोर तीन घरों को निशाना बनाते हुए दीवार में सेंध लगाकर घुस गए और दो घरों में रखे कीमती जेवरात समेत नगदी चोरी कर ले गए। सुबह जब देखा गया तो पूरे गांव में हलचल सी पैदा हो गई।
अलर्ट हुई खाकी
मामले की जानकारी होने के दौरान पीड़ित ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। जिसके लिए पुलिस ने अपने सूचना तंत्र को अलर्ट कर दिया है।
इस गांव में हुई चोरी की वारदात
जानकारी के मुताबिक बताते चले कि बीती देर रात बेखौफ चोर परास गांव के रहने वाले शिवन सिंह,शाहिद और जय सिंह के घर को निशाना बनाते हुए घर की दीवार की दीवार में सेंध लगाने के दौरान घर में घुस गए, जहां शाहिद व जय सिंह के घर में चोर चोरी करने में असफल रहे, वहीं असफलता हाथ लगने के दौरान बेखौफ चोरों ने शिवन सिंह के घर को निशाना बनाते हुए घर में रखी दस हजार रुपए नकदी व जेवरात पार कर घटना को अंजाम दिया। सुबह मामले की जानकारी होने के दौरान पीड़ित परिवार के पैरो तले जमीन खिसक गई। पीड़ित परिवार ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी,जहां सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर फरार चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 19