3

Recent News

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: मणिपुरी म्यूजिशियन की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा; मौत से पहले बेटे को बताई थी पूरी कहानी..

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: रेलवे ट्रैक पर मिला एयरफोर्स जवान का कटा हुआ शव; लगातार आ रही थीं कॉल, लाश के फिंगरप्रिंट से खुला फोन तो..

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: 'खड़े हनुमान' जी को देखने पहुंचे 35 हजार से ज्यादा लोग; प्रशासन पस्त, अब IIT करेगी जांच..

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

3

Recent News

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

Breaking News

Kanpur News: पुलिस की हिरासत में आई महिला बच्चा चोर, जानिए किस मज़बूरी ने पंहुचा दिया एक माँ को जेल

कानपुर न्यूज़: सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस को मिली साफलता, 48 घंटे मचा रहा था हड़कंप  
 
रिपोर्ट – आनंद तिवारी – कानपुर 
 
Kanpur News: आखिरकार कानपुर में जिस वारदात ने पिछले  पिछले दो दिनों से प्रदेश के लिए चर्चा बनी महिला चोर को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया है लेकिन जब इसका सच कबूलवाया गया तो सभी की आँखों के सामने वो सच आया जिसमे साफ़ देखा जा रहा है कि माँ की ममता एक बच्चे के लिए किस हद तक पार हो सकती है। पर अपराध तो अपराध ही होता है जिसके तहत महिला को चोर साबित करते हुए जेल भेज दिया गया है। 
 
इस तरह से वारदात को दिया गया था अंजाम  
 
कानपुर के शिवराजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रवा लालपुर गांव निवासी अरुणा देवी अपने तीन वर्षीय बेटे सत्यम को कुत्ता काटने पर एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंची थीं। जहां से उनका तीन वर्षीय बेटा गायब हो गया था। जिसके कुछ ही समय बाद बच्चा चोरी होने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और अपनी जांच शुरू की तो उनके हाथ वो सीसीटीवी फुटेज लगा जिसमे महिला चोर बच्चे को ले जाते दिख रही थी। 
 
गुरुवार को हुआ खुलासा 
 
एडीसी आकाश पटेल की माने तो उनके द्वारा अस्पताल जाकर पूछताछ की गई जिसमें एक आशा कर्मी से भी पूछताछ की गई थी जिसके बाद पूरे खुलासे के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच में सामने आया कि जो महिला बच्चे को ले गई वह बच्चे से परिचित है इसलिए बच्चा उसके साथ जाते वक्त नहीं रोया। इसके बाद मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कल्याणपुर क्षेत्र से शिवराजपुर के गौरन निवादा गांव निवासी महिला पूजा चौहान को गिरफ्तार कर लिया साथ ही उस बच्चे को भी बरामद कर लिया जिसकी तलाश चल रही थी। 
 
मज़बूरी बनी थी चोर 
 
गिरफ़्तारी के बाद पुलिस टीम ने पूछताछ शुरू की तो उनका मन गमगीन हो गया क्यों कि महिला को उसकी ममता ने बच्चा चोर बना दिया था। इसके पीछे कारण था उसका पति, जो विवाद के बाद दो बच्चों को अपने साथ ले गया था। जिसके बाद गिरफ्तार महिला अपनी ममता को धैर्य न बना सकी और इस वारदात को अंजाम तक पहुंचा दिया।