3

Recent News

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: मणिपुरी म्यूजिशियन की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा; मौत से पहले बेटे को बताई थी पूरी कहानी..

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: रेलवे ट्रैक पर मिला एयरफोर्स जवान का कटा हुआ शव; लगातार आ रही थीं कॉल, लाश के फिंगरप्रिंट से खुला फोन तो..

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: 'खड़े हनुमान' जी को देखने पहुंचे 35 हजार से ज्यादा लोग; प्रशासन पस्त, अब IIT करेगी जांच..

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

3

Recent News

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

Breaking News

BCCI Contracts: ईशान और श्रेयस का नाम गायब, जानिए किस ग्रेड में कौनसा खिलाडी

BCCI Contracts: 28 फरवरी यानी बुधवार को बीसीसीआई (BCCI) ने वार्षिक खिलाड़ी रिटेनरशिप का एलान कर दिया है। हैरानी की बात ये है कि बीसीसीआई द्वारा घोषित 2023-2024 वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध सूची से इशान किशन और श्रेयस अय्यर को कंसीडर नहीं किया है। जबकि पिछले साल की रिटेनर सूची में श्रेयस अय्यर ग्रेड-बी में थे और ईशान किशन ग्रेड-सी का हिस्सा थे।

बीसीसीआई द्वारा घोषित वार्षिक खिलाड़ी रिटेनरशिप में खिलाडियों को नीचे दिए गए ग्रेड्स में इस प्रकार बांटा गया है।

Grade A+

{ रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रित बुमरा और रवीन्द्र जड़ेजा }

एलीट ब्रैकेट, ग्रेड ए+ में इस वर्ष कोई भी बदलाव नहीं है। इसमें कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रित बुमरा और रवींद्र जड़ेजा सबसे ज्यादा फीस लेने वाले खिलाडी हैं।

Grade A

{ आर अश्विन, मो. शमी, मो. सिराज, केएल राहुल, शुबमन गिल और हार्दिक पंड्या }

ग्रेड ए में रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी और हार्दिक पंड्या पहले से बने हुए हैं। खास बात ये है कि पिछले साल ग्रेड बी में रहे केएल राहुल, मोहम्मद सिराज और शुबमन गिल इस बार ग्रेड ए में शामिल हो गए हैं।

Grade B

{ सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जयसवाल }

टी20 में नंबर 1 रैंक वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ग्रेड बी का हिस्सा हैं। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ अपने बल्ले से आग उगलने वाले युवा खिलाड़ी यशस्वी जयसवाल भी अब ग्रेड बी में शामिल हैं। बताते चलें कि यशस्वी जयसवाल को पहली बार बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट सौंपा गया है।

Grade C

{ रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान, रजत पाटीदार }

ग्रेड सी में भारत की T20 बटालियन के सदस्य, जैसे रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई और जितेश शर्मा को रखा गया है। वहीं कई अन्य खिलाडी पहले से ही ग्रेड सी का हिस्सा हैं।

ध्रुव जुरेल और सरफराज खान भी हो सकते हैं Grade C में शामिल

आपको बता दें कि ध्रुव जुरेल और सरफराज खान अगर धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट में खेलते हैं, तो ग्रेड सी श्रेणी में शामिल हो सकते हैं। दरअसल, ग्रेड सी कॉन्ट्रैक्ट के मानदंड के अनुसार, खिलाड़ियों को BCCI द्वारा तय किये गए अंतराल में कम से कम 3 टेस्ट या 8 वनडे या 10 टी20 मैच खेलने होते हैं।

https://platform.twitter.com/widgets.js
वर्तमान में, ज्यूरेल और सरफराज दोनों ने 2-2 टेस्ट मैच खेले हैं और यदि वे आगामी 5वें टेस्ट में खेलते हैं, तो वे अपने पहले बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट को प्राप्त करने के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा कर लेंगे और ग्रेड सी में शामिल हो जाएंगे।

इन 5 गेंदबाजों को भी मिल सकता है कॉन्ट्रैक्ट

इसके अलावा बीसीसीआई की चयन समिति द्वारा तेज गेंदबाजी अनुबंध के लिए आकाश दीप, विजयकुमार विशक, उमरान मलिक, यश दयाल और विदवथ कावेरप्पा की सिफारिश की गई थी।

 

 

यह भी देखें -:

https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/namibian-player-jan-nicole-lofty-eaton-hits-fastest-t20-century/