उत्तर प्रदेश की बांदा पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। जहां पुलिस ने लगभग 5 सालों से फरार चल रहे पचास हजार रूपए के इनामिया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में पुलिस ने इसके एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया था। आरोपी पर गांजे की तस्करी और अवैध मादक पदार्थ सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सन 2017 में भारी मात्रा में अवैध गांजा बबेरू थाना अंतर्गत पकड़ा गया था जहां से कई अभियुक्त गिरफ्तार किए गए थे जिनमें से मनीष नाम का अभियुक्त फरार हो गया था। जिस पर चित्रकूट धाम मंडल बांदा के डीआईजी ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। जिसे पुलिस ने हरियाणा के सिरसा जिले से गिरफ्तार किया है अब इन सभी आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया जाएगा।