3

Recent News

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल-रेस्टोरेंट में भीषण आग से 20 लोगों की मौत और 40 से ज्यादा घायल। राहत-बचाव जारी, जांच शुरू।

Delhi Fire News: मालवीय नगर के होटल-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 40 से ज्यादा घायल, जान…

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड में पीलीभीत कनेक्शन सामने आया। मुख्य आरोपी असद के करीबी फरहान और आतिफ गिरफ्तार, जांच में नए खुलासे।

सूर्या चौहान हत्याकांड का पीलीभीत कनेक्शन, मुख्य आरोपी असद के दो करीबी गिरफ्तार; बकरीद के दिन हुई हत्या  गाजियाबाद में…

प्रयागराज में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव बंद मकान से मिलने से सनसनी। पुलिस हत्या के कारणों, लापता सदस्य और अन्य पहलुओं की जांच में जुटी।

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, बंद मकान से मिले शव, जांच में जुटीं पुलिस  साउथ…

Vaibhav Suryavanshi Case Study: IIM Indore करेगा 15 साल के इस क्रिकेटर पर रिसर्च, पता लगाएगा सक्सेस फॉर्मूला..

Vaibhav Suryavanshi Case Study: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे Vaibhav Suryavanshi अब सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उनकी…

पीलीभीत: डीएम कार्यालय के सामने संविदाकर्मी की मौत, आधे घंटे तक तड़पता रहा, तमाशबीन बने रहे मौके पर मौजूद कर्मचारी

पीलीभीत कलेक्ट्रेट में विद्युत कर्मचारी की मौत, मौके पर मौजूद कर्मचारी देखते रहे, करंट से घायल मदद के इंतजार में…

3

Recent News

Delhi Fire News: मालवीय नगर के होटल-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 40 से ज्यादा घायल, जान…

सूर्या चौहान हत्याकांड का पीलीभीत कनेक्शन, मुख्य आरोपी असद के दो करीबी गिरफ्तार; बकरीद के दिन हुई हत्या  गाजियाबाद में…

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, बंद मकान से मिले शव, जांच में जुटीं पुलिस  साउथ…

Vaibhav Suryavanshi Case Study: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे Vaibhav Suryavanshi अब सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उनकी…

पीलीभीत कलेक्ट्रेट में विद्युत कर्मचारी की मौत, मौके पर मौजूद कर्मचारी देखते रहे, करंट से घायल मदद के इंतजार में…

Breaking News

Banda News: पापा मम्मी जैसे मैं प्राण त्याग रही हूं वैसे ही इसे भी मौत देना, छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

बांदा में एक किशोरी का शव घर में फंदे से लटका मिला है। बॉडी को देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घर वालों से मामले में जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है- “मम्मी-पापा, जिस तरह मैं प्राण त्याग रही हूं, वैसे ही उसको मौत देना”। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।

पूरा मामला जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ागांव का है। जहां मोहनलाल अपनी पत्नी शोभा देवी और दो बेटियों के साथ रहते हैं। उनकी बड़ी बेटी प्रतीक्षा (16) हाईस्कूल की छात्रा थी। बुधवार सुबह वह खाना बनाने के बाद अपने कमरे में चली गई। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आई तो मां उसे आवाज देते हुई पहुंची। दरवाजा को धक्का दिया, लेकिन वह अंदर से बंद था। उन्होंने बाहर से कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से जवाब नहीं आया। मां को शंका हुई तो उन्होंने बेटी के ताऊ को सूचना दी। इसके बाद सभी लोग वहां पहुंचे।
ताऊ ने खपरैल को तोड़कर कमरे में झांका तो छात्रा का शव लटकता दिखा। यह देख वह दंग रह गए। छात्रा को अस्पताल ले जाने के लिए फंदे से नीचे उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे के अंदर दाखिल हुई। कमरे से सुसाइड नोट मिला। जिसमें छात्रा ने एक लड़के से परेशान होकर जान देने की बात कही है। छात्रा की मां ने बताया कि गांव का लड़का उसे धमकाता था। जिस कारण वह परेशान रहती थी। सुसाइड नोट में उसने ये सारी बात लिखी है।

वहीं छात्रा ने जान देने से पहले सुसाइड नोट में लिखा… ‘’सेवा में श्री मान, मेरा निवेदन है कि मैं अपने प्राण त्याग रही हूं और मुझे बार-बार मोबाइल से धमकी दी जा रही थी कि अगर तुमने अपने मम्मी पापा से मेरा नाम लिया तो मैं तुम्हें छोडूंगा नहीं। इसी ने मुझे अपना फोन दिया और कह रहा था कि तुम मुझसे बात करो, मैं इसके कारण ही अपने प्राण त्याग रही हूं।’’

मम्मी पापा जान गए थे कि मैं इस आलोक नाम के लड़के से बात करती थी, तब मुझे मम्मी पापा ने मारा। इसके बाद मैं इससे बात नहीं करती थी, इसलिए मुझे धमकी दी कि अगर तू मुझसे बात नहीं करेगी तो तुझे मैं मारूंगा। इसी कारण मैं अपनी जान दे रही हूं। हाथ जोड़कर निवेदन कर रही हूं मम्मी पापा से कि जिस तरह मैं प्राण त्याग रहीं हूं, उसी तरह उसको भी मौत देना।’’

फोन पर बिसंडा थाना इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह खुदकुशी लग रही है। छात्रा ने सुसाइड नोट भी लिखा है। घटना के बाद आरोपी को पकड़ा लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।