3

Recent News

पीलीभीत, पूरनपुर तराई क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी। 26 जुलाई से कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस शुरू होगी, यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुविधा।

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Facebook Verified: अब फ्री में मिलेगा ब्लू वेरिफिकेशन बैज, सेल्फी वीडियो से होगी पहचान; AI फेक प्रोफाइल्स पर लगेगी लगाम

Facebook Verified: अगर आप फेसबुक इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में…

NEET Protest: 36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन, सरकार ने मानीं तीनों मांगें; जंतर-मंतर से घर लौटे प्रदर्शनकारी..

NEET Protest: करीब 36 दिनों तक जंतर-मंतर पर चला NEET परीक्षा विवाद को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन…

UP Sarkari Naukri 2026: यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियों की तैयारी तेज, TGT-PGT समेत कई पदों पर होगी भर्ती..

UP Sarkari Naukri 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।…

UP News: सुहागरात पर दूल्हे को सांप ने डसा, शादी के कुछ घंटों बाद मौत; बदायूं में खुशियां मातम में बदलीं..

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर…

3

Recent News

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Facebook Verified: अगर आप फेसबुक इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में…

NEET Protest: करीब 36 दिनों तक जंतर-मंतर पर चला NEET परीक्षा विवाद को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन…

UP Sarkari Naukri 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।…

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर…

Breaking News

KANNAUJ NEWS : बकरी चराने के विवाद में मां बेटे को दबंगों ने किया लहूलुहान

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले में मामूली विवादों में दबंगों का कहर जारी है। ऐसे ही एक मामले में दबंगों ने एक मां और उसके बेटे को लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर डाला। विवाद में एक बकरी की भी मौत हो गई। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है । शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घायल माँ और बेटे को मेडिकल के लिए भेजा है । पुलिस पूरे मामले मे जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कह रही है ।

जानकारी के मुताबिक थाना ठठिया क्षेत्र के मौजा तिजलापुर के गांव खग्गा पुर्वा निवासी अनीता देवी पत्नी मनोज कुमार का पुत्र 14 वर्षीय तश्यव अपनी बकरी चराने खेत पर गया था। इसी दौरान गांव के शीबू, रंजीत, टिंकू पुत्रगढ़ ब्रजलाल और ब्रजलाल ने किसी बात पर तश्यव को पीट दिया। अपने घर पहुंचे बच्चे ने जब अपनी मां से शिकायत की तो अनीता देवी उराहना देने उपरोक्त लोगों के घर पहुंची। यहां उपरोक्त लोगों ने महिला को भी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पता चला है कि विवाद के दौरान पीड़ित की एक बकरी की मौत भी हो गई। पीड़ित ने बताया कि यह लोग दबंग किस्म के लोग है जो आए दिन इस तरह की घटनाए करते रहेते है । हम गरीब है हमारी सुनने वाला कोई नहीं है । मैंने पुलिस से शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है इनके खिलाफ पुलिस भी कोई कड़ी कार्रवाई नहीं करती है जिससे इनके हौसले बुलंद है। हालांकि इस बार मेरी शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है ।

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू

घटना की सूचना लेकर थाने पहुंची पीड़ित घायल महिला और उसके बेटे को पुलिस ने हॉस्पिटल में उपचार हेतु भेजा है। जहां उनका उपचार किया गया।महिला के शिकायती पत्र पर पुलिस ने घटना का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश के लिए दबिश भी देना शुरू कर दिया है।