Kannauj News : जिला कारागार पहुंचे डीएम एसपी ने लिया बंदियों का हाल
रिपोर्ट : संदीप शर्मा
कन्नौज के अनौगी स्थित जिला कारागार पहुंचे जिले के डीएम और एसपी ने गुरुवार को जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जिला कारागार में बंद महिला पुरुष बंदियों का भी पुरसाहाल लिया।
कारागार पहुंचे डीएम सुभ्रांत कुमार शुक्ल और एसपी अमित कुमार आनंद ने जिला जेल के निरीक्षण करने के साथ ही बैरकों में निरुद्ध बंदियों महिला और पुरुषों से उनकी समस्याओं को लेकर वार्ता की। वैरकों की तलाशी के अलावा बंदियों से भोजन, पानी रहने, शौचालय, गर्मी के मौसम में पंखे, ठंडे पानी की व्यवस्था, के अलावा किसी भी बंदी का किसी प्रकार उत्पीड़न होने के विषय में भी जानकारी ली।कारागार से संबंधित समस्याओं के अलावा वकीलों के ना मिलने, मुलाकात, उपचार ब्यबस्था, सहित बंदियों के संबंध में अन्य जानकारियां भी दोनों अधिकारियों ने ली।
डीएम ने दिये यह निर्देश
निरीक्षण के दौरान जेल में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े उपकरण सीसीटीवी कैमरे, हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर, डोरफ्रेम मेटल डिटेक्टर, की क्रिया शीलता को भी परखा गया। हॉस्पिटल के चिकित्साधिकारी को मरीजों का समय- समय पर ध्यान रखने सहित सीसीटीवी कैमरों को भी दुरुस्त रखने को निर्देश दिये गये। बीमार बंदियों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही ना करने की बात भी अधिकारियों ने जेल प्रशासन से कही। जेल कारागार में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। जिला कारागार में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर भी अधिकारियों ने जिला कारागार के अधीक्षक से वार्ता कर बेहतर करने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी,उपकारापाल रामबहाल दुबे, उर्मिला सिंह, चिकित्साधिकारी डा. दर्पण मधुपिया, मुख्य कार्यालय प्रभारी पंकज कुमार, जेल वार्डर कुलदीप पांडे सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 28