3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: मासूम अब्बास को RBSK योजना के तहत जन्मजात कटे होंठ का मुफ्त ऑपरेशन। सरकारी पहल से लौटी मुस्कान, गरीब परिवार को मिली नई उम्मीद।

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: PM Modi का बड़ा एक्शन! बनेगी हाईपावर टास्क फोर्स, इंफोसिस को-फाउंडर होंगे अध्यक्ष..

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

पीलीभीत में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत 86 शिक्षकों को हेल्थ कार्ड वितरित। मिलेगा कैशलेस इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा।

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को कृषि निर्यात हब बनाने की बड़ी पहल। 27 परियोजनाओं का लोकार्पण, हाईटेक नर्सरी, आधुनिक मंडियां, खेती और किसानों को नई सौगात।

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत, पूरनपुर तराई क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी। 26 जुलाई से कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस शुरू होगी, यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुविधा।

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Breaking News

Kannauj News : आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देनें वाले शोहदों से तंग आकर किशोरी ने लगाया मौत को गले

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

यूपी के कन्नौज जिले मे शोहदों की छींटाकशी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने से तंग आकर एक 14 वर्षीय किशोरी ने गांव के निकट एक बबूल के पेड़ पर फांसी का फंदा गले में डालकर जान दे दी । किशोरी की मौत से क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी है । किशोरी गांव के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 4 की छात्रा थी।  मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने पूरे मामले मे छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

जानकारी के मुताबिक कन्नौज जिले के थाना ठठिया के गांव बारापुर के निवासी अरविंद कुमार और नीरज देवी की पुत्री सुमन 14 वर्ष का शव शुक्रवार को गांव के निकट ही एक बबूल के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ मिला। आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों ने जब किशोरी को फांसी के फंदे से लटकता हुआ देखा तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना किशोरी के परिजनों तक पहुंची तो सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गये। घटना की सूचना थाना पुलिस को दिये जाने के बाद फॉरेंसिक टीम सहित पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और घटना की जांच पड़ताल शुरू करते हुये मृतक किशोरी के शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

स्कूल जाते समय छेड़छाड़ करके करते थे परेशान

घटना को लेकर मृतक किशोरी की मां नीरज देवी ने बताया कि गांव बारापुर के निवासी प्रमोद पुत्र रामनाथ और रोहित पुत्र हरिश्चंद्र, के अलावा पड़ोसी गांव मझपुरवा के विवेक पुत्र चौबे मेरी बेटी को काफी समय से स्कूल जाते समय छेड़छाड़ करके परेशान करते थे।

इतना ही नहीं उपरोक्त शोहदे किस्म के लड़के मेरी बेटी को अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो भी बनाने की बात कहते हुये एवम वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अक्सर परेशान किया करते थे। यह बात मेरी बेटी ने मुझे भी बताई थी।इस बात को लेकर मेरे द्वारा उपरोक्त शोहदों का विरोध भी किया गया, लेकिन उनकी आदत में सुधार नहीं हुआ। नतीजा यह हुआ कि मेरी बेटी ने उपरोक्त शोहदों से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। घटना की नामदर्ज तहरीर भी पुलिस को मृतक किशोरी की मां ने पुलिस को देकर कार्यवाही की मांग की है।

परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

घटना की पृष्ठभूमि में पता चला है कि बीते कुछ साल पूर्व फकरपुर बरेवा गांव निवासी संजीव वर्मा से नीरज देवी की शादी हुई थी। शराब की लत के कारण संजीव की मौत हो गई थी। इस दौरान नीरज और मृतक संजीव से तीन बेटियां जिनमें शिवानी, राखी और सुमन थीं। इसके बाद नीरज ने अपनी दूसरी शादी करीब दस वर्ष पहले ठठिया थाने के ही बारापुर गांव निवासी अरविंद से कर ली। इस शादी से नीरज की एक चौथी संतान आलोक 9 वर्ष हुई। इस प्रकार अपने चार बच्चों और दूसरे पति अरविंद के साथ नीरज बारापुर गांव में ही रह रही थी। शुक्रवार को नीरज की तीसरे नंबर की बेटी सुमन ने उपरोक्त नामदर्ज शोहदों से तंग आकर मौत का रास्ता चुन लिया। सुमन की मौत पर परिजनों का हाल-बेहाल था और करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था। मृतिका की मां नीरज ने दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की है।