3

Recent News

Bengal Election 2026: BJP उम्मीदवार शुभेंदु सरकार को TMC कार्यकर्ताओं ने पीटा, लगाई दौड़, देखें वीडियो..

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के दौरान हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।…

Bengal Election 2026: वोटिंग के दौरान बवाल! मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर के काफिले पर हमला, सिलीगुड़ी में झड़प..

Bengal Election 2026: आज देश के दो बड़े राज्यों पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनावी माहौल अपने चरम पर है।…

हिमाचल की अनन्या नेगी की स्पीच हुई वायरल! संसद में ऐसा क्या बोला कि इंटरनेट पर जमकर शेयर हो रही Video, देखें..

अनन्या नेगी की स्पीच: हिमाचल प्रदेश की स्टूडेंट अनन्या नेगी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। संसद परिसर…

गाजीपुर में सपा प्रतिनिधिमंडल और ग्रामीणों में पत्थरबाजी, कई घायल। निशा विश्वकर्मा केस के बाद बढ़ा तनाव।
Shocking Video: सर्कस में अचानक बैरियर टूटा, टाइगर कूदकर पहुंचा दर्शकों के बीच! फिर जो हुआ वो दहलाने वाला..

Shocking Video: सोचिए, आप सर्कस में शो देख रहे हों और अचानक एक बाघ स्टेज से निकलकर आपके सामने आ…

3

Recent News

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के दौरान हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।…

Bengal Election 2026: आज देश के दो बड़े राज्यों पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनावी माहौल अपने चरम पर है।…

अनन्या नेगी की स्पीच: हिमाचल प्रदेश की स्टूडेंट अनन्या नेगी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। संसद परिसर…

Shocking Video: सोचिए, आप सर्कस में शो देख रहे हों और अचानक एक बाघ स्टेज से निकलकर आपके सामने आ…

Breaking News

Kannauj News : घर से स्कूल को निकली छात्रा का पेड़ से लटकता मिला शव 

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

घर से स्कूल को निकली एक 16 वर्षीय छात्रा का शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटकता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। मृतिका की मां ने पड़ोसी गांव के युवकों पर बेटी से आय दिन छेड़छाड़ करने की बात कहते हुये हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।
बताते चलें कि सदर कोतवाली कन्नौज के गांव कछपुर्वा निवासी सतीश और संतोषी देवी की 16 वर्षीय बेटी शालिनी बुधवार की सुबह जसोदा के माडल स्कूल जाने के लिये सुबह 7 बजे घर से निकली थी।
काफी समय गुजरने के बाद जब शालिनी घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई, लेकिन शालिनी का कोई पता नहीं चला। हताश परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गुमशुदगी दर्ज करते हुये छात्रा की खोजबीन शुरू की। अभी परिजन और पुलिस छात्रा की तलाश में लगे ही हुये थे कि गुरुवार को गांव के बाहर एक पेड़ पर एक युवती का शव लटका हुआ है, जानकारी पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जानकारी शालिनी के परिजनों तक पहुंची तो मौके पर ग्रामीणों के साथ वह भी पहुंच गये। पेड़ से बेटी का शव लटका हुआ देख परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुये शव को पेड़ से उतरवाने के बाद पोटमार्टम हेतु भिजवा दिया। पता चला है कि, घटनास्थल पर कुछ निशान भी मिले हैं, जिनसे ऐसा लगता है कि शव को खींचा गया था।
घटना को लेकर छात्रा की मां का कहना है  कि एक दूसरे गांव के चार लड़के आय दिन बेटी को स्कूल आते जाते खींचतान और परेशान करते थे। संतोषी ने अपनी बेटी की हत्या कर शव लटकाये जाने का आरोप पड़ोसी गांव के लड़कों पर लगाया है। उनका यह भी कहना था कि बेटी स्कूल की कॉपी किताबों के अलावा मोबाइल और पैसे भी ले गई थी। लेकिन उसके पैसे और मोबाइल भी गायब था। वहीं पुलिस के मुताबिक शालिनी की मां ने स्कूल जाते समय उसको डांट दिया था, जिसके कारण वह गुस्से में घर से निकल गई थी। पुलिस ने बताया कि, फिर भी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही कार्यवाही की जायेगी। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।