3

Recent News

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: मणिपुरी म्यूजिशियन की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा; मौत से पहले बेटे को बताई थी पूरी कहानी..

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: रेलवे ट्रैक पर मिला एयरफोर्स जवान का कटा हुआ शव; लगातार आ रही थीं कॉल, लाश के फिंगरप्रिंट से खुला फोन तो..

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: 'खड़े हनुमान' जी को देखने पहुंचे 35 हजार से ज्यादा लोग; प्रशासन पस्त, अब IIT करेगी जांच..

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

3

Recent News

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

Breaking News

Kannauj News : कन्नौज में अखिलेश को माला पहनाने की होड़ में समर्थकों में जमकर मारपीट

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

पूर्व मुख्यमंत्री और कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद अखिलेश यादव को चेहरा दिखाने और माला पहनाने की होड़ में समर्थकों के दो पक्ष आपस में ही टकरा गये। सांसद की सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा कर्मियों ने किसी प्रकार मौके पार पहुंचकर मामले को शांत किया। सपा मुखिया अखिलेश यादव का बीते शुक्रवार को कन्नौज जिले का दौरा था। सांसद को पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे की दिवंगत मां के आवास पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करना था। इसके अलावा अखिलेश को छिबरामऊ में भी अपने समर्थकों से मुलाकात करनी थी। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अखिलेश कन्नौज पहुंचे थे। अपने युवा नेता के आगमन की सूचना पर नेताओं से लेकर समर्थकों का भी जोश देखते ही नजर आ रहा था। भारी भीड़ अपने नेता को चेहरा दिखाने तो कहीं माला पहनाने को लेकर आतुर नजर आ रही थी।

अखिलेश अपने निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार जहां पहुंचे वहां समर्थकों का हुजूम नारेबाजी करते हुये साफ नजर आ रहा था। छिबरामऊ में अपने कार्यक्रम के दौरान जब अखिलेश कोलियान गली के निकट पहुंचे, इसी दौरान उनके स्वागत को आतुर सपाई समर्थक गाड़ी की ओर टूट पड़े। कोई सेल्फी लेने तो कोई चेहरा दिखाने को आतुर नजर आ रहा था, वहीं कोई अपने नेता को माला पहनाने को लेकर आतुर दिखाई दे रहा था। अखिलेश की गाड़ी के करीब बडी संख्या में मौजूद समर्थकों की भीड़ को पहले तो किसी प्रकार उनके सुरक्षाकर्मियों ने मशक्कत करते हुये हटाया, लेकीन इसी दौरान समर्थकों की भीड़ में दो सपाई पक्ष आपस में भिड़ गये। फिर क्या, शुरू हुआ मारपीट और लात घूंसे चलने का सिलसिला।

कार्यक्रम के दौरान मारपीट होते देख जहां मौके पर मौजूद भीड़ में भी अफरा तफरी के माहौल नजर आया। वहीं मौके पर स्थानीय पुलिस को ना देख अखिलेश के सुरक्षाकर्मियों ने ही विवाद कर रहे और एक दूसरे का कालर पकड़े समर्थकों को अलग अलग कर शांत कराया। विगत दिन कार्यक्रम में अखिलेश लाल टोपी और काली टोपी पर बोलते नजर आये। रेप के आरोप में जेल भेजे जा चुके पूर्व ब्लॉक प्रमुख के प्रकरण पर अखिलेश ने बोलने से ही मना कर दिया।  बस इतना कहा कि मैं कुच नहीं कहूंगा, बीजेपी वाले सफाई दें। क्यों कि बीजेपी वाले रणनीति अपनाते हैं, कि अपने लोगों से कुछ ऐसी बात कहलवा दें। अखिलेश ने बांग्लादेश मुद्दे पर कहा कि, देश के प्रधानमंत्री को इस पर बोलना चाहिये, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री जी बोल रहे हैं।मुख्यमंत्री जी को प्रदेश के हालातों की ओर देखना चाहिये। फर्रुखाबाद में दो सहेलियों के पेड़ से लटके मिले शव, कन्नौज में एक किशोरी का पेड़ से लटका हुआ मिला शव पर भी अखिलेश ने सरकार पर सवाल उठाये और जवाब देने को कहा। अयोध्या में किसानों की जमीनों पर केबल बीजेपी वालों और उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने की भी बात अखिलेश ने कही। कन्नौज में कार्यक्रमों के दौरान समर्थकों की भारी भीड़ नजर आई।