3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: मासूम अब्बास को RBSK योजना के तहत जन्मजात कटे होंठ का मुफ्त ऑपरेशन। सरकारी पहल से लौटी मुस्कान, गरीब परिवार को मिली नई उम्मीद।

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: PM Modi का बड़ा एक्शन! बनेगी हाईपावर टास्क फोर्स, इंफोसिस को-फाउंडर होंगे अध्यक्ष..

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

पीलीभीत में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत 86 शिक्षकों को हेल्थ कार्ड वितरित। मिलेगा कैशलेस इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा।

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को कृषि निर्यात हब बनाने की बड़ी पहल। 27 परियोजनाओं का लोकार्पण, हाईटेक नर्सरी, आधुनिक मंडियां, खेती और किसानों को नई सौगात।

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत, पूरनपुर तराई क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी। 26 जुलाई से कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस शुरू होगी, यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुविधा।

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Breaking News

Kannauj News : मंडी पास को लेकर विवाद, ट्रांसपोर्टर पर मंडी निरीक्षक और गार्ड से हाथापाई करने का आरोप

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

जिले की छिबरामऊ मंडी समिति में गेट पास को लेकर मंडी निरीक्षक और ट्रांसपोर्टर के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान मंडी निरीक्षक, गार्ड और ट्रांसपोर्टर के मध्य हाथापाई की बात भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताते चलें कि, मंडी निरीक्षक श्रवण कुमार परमार के मुताबिक उनको सूचना मिली थी कि, कुछ दिनों से उनके क्षेत्र से आलू लोड कर ट्रक निकलते हैं। इन ट्रकों के कुछ चालकों के पास कन्नौज जिले का गेट पास होने की बजाय मैनपुरी जिले का गेट पास होता है। इसी मामले की जांच के लिये मंडी निरीक्षक परमार गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के समधन गेट के पास पहुंचकर चेकिंग कर रहे थे। उनके साथ मंडी का गार्ड भी मौजूद था।

परमार के मुताबिक जांच के दौरान आलू लड़े एक ट्रक को रोका गया, और पूंछतांछ की गई। जिसके बाद ट्रक ड्राइवर के मुताबिक बताया गया कि, उनके द्वारा मलिकपुर कस्बे के एक कोल्ड स्टोर से आलू के पैकेट लादे गये हैं। जांच में गेट पास कन्नौज की जगह मैनपुरी जिले का होना पाया गया। उपरोक्त मामले पर जब मंडी निरीक्षक ट्रक पर कार्यवाही कर रहे थे, तभी मंडी निरीक्षक के मुताबिक ट्रांसपोर्टर अवधेश गुप्ता वहां पहुंचे।  मंडी निरीक्षक का कहना था, कि कार्यवाही को लेकर ट्रांसपोर्टर द्वारा उनके और सुरक्षा गार्ड के साथ पहले कहासुनी और उसके बाद गाली गलौज और अभद्रता भी की गई। उपरोक्त संधर्व में ट्रांसपोर्टर अवधेश गुप्ता ने बताया कि, वह ट्रक चालक पर कार्यवाही की सूचना पर मौके पर जानकारी करने गये थे। जब मंडी निरीक्षक से मामले को लेकर बात की गई तो उनके द्वारा नेतागिरी करने की बात कहते हुये नकारात्मक व्यवहार किया गया। बताते चलें कि उपरोक्त घटनाक्रम से जहां बीती रात मंडी में हड़कंप मचा रहा, वहीं मंडी निरीक्षक द्वारा कार्यवाही को लेकर कोतवाली गुरसहायगंज में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया है।  मंडी निरीक्षक का आरोप था कि, गेट पास में धांधली के मामले में ट्रांसपोर्टर की भूमिका संदिग्ध है। वहीं ट्रांसपोर्टर मंडी निरीक्षक के इस आरोप को गलत बता रहे हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है।