3

Recent News

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: मणिपुरी म्यूजिशियन की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा; मौत से पहले बेटे को बताई थी पूरी कहानी..

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: रेलवे ट्रैक पर मिला एयरफोर्स जवान का कटा हुआ शव; लगातार आ रही थीं कॉल, लाश के फिंगरप्रिंट से खुला फोन तो..

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: 'खड़े हनुमान' जी को देखने पहुंचे 35 हजार से ज्यादा लोग; प्रशासन पस्त, अब IIT करेगी जांच..

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

3

Recent News

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

Breaking News

UP school holidays: हाड़ कंपा देने वाली ठंड ! 14 जनवरी तक स्कूल बंद.. जानिए पीलीभीत का हाल

UP school holidays: उत्तर प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बर्फीली हवाओं और घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। बढ़ती ठंड के मद्देनजर 8वीं तक के स्कूलों में 15 दिनों का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

31 दिसंबर से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

बेसिक शिक्षा परिषद ने बढ़ती ठंड और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर में 8वीं तक के सभी परिषदीय, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध स्कूलों को 31 दिसंबर 2024 से 14 जनवरी 2025 तक बंद रखने का आदेश दिया है। आदेशानुसार, हर रोज बढ़ रही ठंड को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

50 जिलों में कोल्ड-डे की चेतावनी

दरअसल, मौसम विभाग ने लखनऊ सहित यूपी के 50 जिलों में कोल्ड-डे की चेतावनी जारी की है। आने वाले दो दिनों तक घने कोहरे और बर्फीली हवाओं के चलते ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों की मौसम स्थिति

  • लखनऊ: न्यूनतम तापमान 7°C, अधिकतम 21°C
    बर्फीली हवाओं के साथ ठंड जारी।
  • मथुरा: न्यूनतम तापमान 5°C, अधिकतम 19°C
    शीतलहर का प्रकोप।
  • आगरा: न्यूनतम तापमान 5°C, अधिकतम 19°C
    कोहरा और ठंड।
  • कानपुर: न्यूनतम तापमान 6°C, अधिकतम 20°C
    ठंडी हवाओं के साथ हल्का कोहरा।
  • वाराणसी: न्यूनतम तापमान 7°C, अधिकतम 22°C
    धुंध और ठंड।
  • प्रयागराज: न्यूनतम तापमान 7°C, अधिकतम 21°C
    ठंड बढ़ने के आसार।
  • मेरठ: न्यूनतम तापमान 7°C, अधिकतम 18°C
    कड़ाके की ठंड।

पीलीभीत में आगामी सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान -:

uttar-pradesh-school-holidays-winter-vacation-due-to-cold

बच्चों की पढ़ाई पर रहेगा फोकस

आपको बताते चलें कि शीतकालीन अवकाश के दौरान छात्रों को स्कूलों द्वारा होमवर्क दिया गया है ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो। इस दौरान कई स्कूल अर्धवार्षिक परीक्षाओं के परिणाम भी जारी करेंगे। इसके साथ ही अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाएं और उन्हें अवकाश के दौरान पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करें।

उत्तर प्रदेश में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। सरकार और प्रशासन ने समय रहते ठंड से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। लोगों से अपील है कि वे सतर्क रहें और ठंड से बचने के सभी उपाय अपनाएं।