3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: मासूम अब्बास को RBSK योजना के तहत जन्मजात कटे होंठ का मुफ्त ऑपरेशन। सरकारी पहल से लौटी मुस्कान, गरीब परिवार को मिली नई उम्मीद।

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: PM Modi का बड़ा एक्शन! बनेगी हाईपावर टास्क फोर्स, इंफोसिस को-फाउंडर होंगे अध्यक्ष..

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

पीलीभीत में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत 86 शिक्षकों को हेल्थ कार्ड वितरित। मिलेगा कैशलेस इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा।

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को कृषि निर्यात हब बनाने की बड़ी पहल। 27 परियोजनाओं का लोकार्पण, हाईटेक नर्सरी, आधुनिक मंडियां, खेती और किसानों को नई सौगात।

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत, पूरनपुर तराई क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी। 26 जुलाई से कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस शुरू होगी, यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुविधा।

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Breaking News

Breaking: अयोध्या राजसदन के मुखिया विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का निधन, योगी ने जताया शोक

अयोध्या: राजसदन के मुखिया और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र (राजा साहब) का शनिवार देर रात 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि “राजसदन के मुखिया विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का निधन अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।”

बीती रात को बिगड़ी थी हालत 

शनिवार रात अचानक उनका ब्लड प्रेशर गिरने से तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत चिकित्सक को बुलाया, किंतु बचाया नहीं जा सका। उन्होंने अपने निवास स्थान राजसदन में अंतिम सांस ली। उनके छोटे भाई शैलेन्द्र मोहन मिश्र ने बताया कि पिछले वर्ष ही उनकी पत्नी का निधन हो गया था।

श्रीराम जन्मभूमि से था नाता 

विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र न केवल अयोध्या राजघराने के सम्मानित मुखिया थे, बल्कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से भी गहराई से जुड़े रहे। वे अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में जाने जाते थे। समाज में उनके योगदान और सादगीपूर्ण जीवनशैली ने उन्हें जनमानस के बीच विशेष स्थान दिलाया।

पूरे यूपी में शोक की लहर 

उनके निधन की खबर से न केवल अयोध्या बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में गम का माहौल है। कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

निस्संदेह, राजा साहब के निधन से अयोध्या ने एक ऐसे व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसने हमेशा धर्म, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता दी।