3

Recent News

Pilibhit में सेवा संकल्प अभियान से बदल रही शहर की तस्वीर, गन्ना तिराहा पर भव्य कलश ने बदली चौराहे की पहचान..

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli को 5 करोड़ देकर बुलाते थे प्रेमानंद महाराज? मिला जवाब; क्रिकेट के किंग ने बताई पूरी सच्चाई..

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: बसों से राहुल समेत INDI नेता जंतर-मंतर रवाना, प्रदर्शन! दिल्ली पुलिस ने कहा - "इन नियमों का पालन हो, वरना.."

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

Accident News: यूपी में दर्दनाक हादसा! मैच खेलकर आ रहे 4 क्रिकेटरों की मौत; झपकी आने से ट्रक में घुसी अर्टिगा..

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: ‘बाढ़ में बिहार, छठी मइया खेवनहार’ रिलीज, अक्षरा सिंह की आवाज और मनोज भावुक के शब्दों में दर्द-उम्मीद

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

3

Recent News

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

Breaking News

Love Affair Gone Wrong: इंस्टाग्राम दोस्ती से मौत की साज़िश, रिश्तों का क़त्लनामा़!

Love Affair Gone Wrong: इंस्टाग्राम दोस्ती का खूनी खेल, मेरठ से बिजनौर तक-इंसानियत को नंगा कर देने वाली दरिंदगी

सोशल मीडिया की दोस्ती ने एक मासूम युवक को मौत के मुंह में धकेल दिया, बर्बरता की हदें लांघते वीडियो ने पूरे देश को हिला डाला

इंस्टाग्राम की आड़ में शुरू हुई एक मासूम दोस्ती ने उत्तर प्रदेश की धरती पर इंसानियत को नंगा कर दिया। मेरठ के अमित आर्य नाम के युवक को सोशल मीडिया पर बने रिश्ते ने ऐसी खाई में धकेल दिया, जहाँ से उसकी ज़िंदगी अब तक वापस नहीं लौटी। 11 जुलाई को एक लड़की के बुलावे पर बिजनौर पहुँचा अमित, वहां जिस खौफनाक जाल में फंसा, उसने पूरे समाज की रूह हिला दी। वायरल हुई वीडियो ने यह साबित कर दिया कि यह सिर्फ एक युवक की पिटाई नहीं थी, बल्कि यह दरिंदों की वह बर्बरता थी जिसने इंसानियत को सरेआम चौराहे पर लहूलुहान कर दिया।

Love Affair Gone Wrong: दरिंदगी की हदें पार करती शर्मनाक तस्वीरें

कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने पूरे समाज की रूह को हिला दिया। एक वीडियो में अमित को निर्वस्त्र करके डंडों से पीटा जा रहा था, उसके जिस्म पर बर्बरता की चोटें थीं और चारों ओर से लोग हैवानों की तरह हंसते और गालियां देते दिख रहे थे। दूसरे वीडियो में एक युवती ने उसके मुंह पर कपड़ा बांधकर बेरहमी से थप्पड़ और लात-घूसे बरसाए।
यह सिर्फ हिंसा नहीं थी, यह इंसानियत की हत्या थी।

Love Affair Gone Wrong:पुलिस की नाकामी और जिम्मेदारी से भागने का खेल

युवक के गायब होने के बाद परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी, लेकिन जो होना चाहिए था उसका ठीक उल्टा हुआ। मेरठ और बिजनौर की पुलिस ने जिम्मेदारी एक-दूसरे पर टालनी शुरू कर दी।
कभी मामला “जीरो एफआईआर” बनाकर इधर से उधर फेंक दिया गया, तो कभी कहा गया कि मामला दूसरे थाने का है। नतीजा यह हुआ कि अहम वक्त हाथ से निकल गया और अमित का अब तक कोई सुराग नहीं मिला।

Love Affair Gone Wrong:परिजनों की चीख, लेकिन सिस्टम के कान बंद

अमित के परिजन थानों से लेकर अधिकारियों तक गुहार लगाते रहे। कभी लाश की तलाश, कभी बेटे की सकुशल वापसी की उम्मीद—लेकिन प्रशासन की चुप्पी ने उनकी उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया।
परिवार का दर्द यह कह रहा है कि “हमारे बेटे को मार दिया गया है”, लेकिन सत्ता और कानून की चुप्पी यह साबित कर रही है कि इंसाफ़ की जगह राजनीति और खानापूर्ति का खेल खेला जा रहा है।

Love Affair Gone Wrong:कानून का मजाक

वारदात में शामिल युवती और उसके चार साथियों के नाम सामने आ चुके हैं, लेकिन अब तक कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति भर लगती है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक राजनीतिक रसूखदार घराने से जुड़ा है, और यही वजह है कि पुलिस असली कार्रवाई से बच रही है।
कानून का यह दोहरा चेहरा साफ दिखाता है कि आम इंसान की जिंदगी की कीमत शून्य हो चुकी है।

सबसे बड़ा सवाल: इंसाफ कब मिलेगा?

आज पूरा समाज पूछ रहा है—

जब कानून ही अपराधियों का साथी बन जाए तो आम आदमी किससे उम्मीद करे?

जब सोशल मीडिया की दोस्ती मौत में बदल जाए तो किस पर भरोसा किया जाए?

जब पुलिस का काम जिम्मेदारी टालना रह जाए तो न्याय का दरवाज़ा कौन खोलेगा?

यह घटना सिर्फ एक युवक की नहीं, पूरे समाज की हत्या है

अमित आर्य की गुमशुदगी और उसके साथ हुई हैवानियत ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। यह घटना हर उस मां-बाप की रगों में खून जमा देती है, जिनके बच्चे सोशल मीडिया पर किसी से दोस्ती करते हैं।
यह सिर्फ एक अपराध नहीं है—यह चेतावनी है कि अगर सिस्टम की यह सुस्ती और मिलीभगत जारी रही तो कल हर घर से अमित जैसी कहानियां सुनाई देंगी।

Muskan Case Repeated: नीले ड्रम में मिला फिर एक शव, क्या अनुरुद्धाचार्य और प्रेमानंद की बातें सच साबित हुईं?