3

Recent News

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: मणिपुरी म्यूजिशियन की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा; मौत से पहले बेटे को बताई थी पूरी कहानी..

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: रेलवे ट्रैक पर मिला एयरफोर्स जवान का कटा हुआ शव; लगातार आ रही थीं कॉल, लाश के फिंगरप्रिंट से खुला फोन तो..

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: 'खड़े हनुमान' जी को देखने पहुंचे 35 हजार से ज्यादा लोग; प्रशासन पस्त, अब IIT करेगी जांच..

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

3

Recent News

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

Breaking News

Gas Cylinder Shortage: यूपी में सिलेंडर के लिए चले लात-घूंसे, CM योगी ने दिए सख्त आदेश ..

uttar-pradesh-gas-cylinder-shortage-lpg-crisis

Gas Cylinder Shortage: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रसोई गैस (LPG) को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती दिखाई दे रही है। हालात ऐसे हैं कि बुकिंग के 4 से 5 दिन बाद भी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं

बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई जगह लोगों को सिलेंडर लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।

तड़के 3 बजे से लाइन में लग रहे लोग

गोरखपुर और सिद्धार्थनगर समेत कई जिलों में गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की भीड़ सुबह-सुबह ही जमा होने लगी।

कुछ जगहों पर लोग तड़के 3 बजे से ही खाली सिलेंडर लेकर एजेंसियों के बाहर लाइन में लग गए

लेकिन गैस सिलेंडरों की संख्या कम होने और मांग ज्यादा होने के कारण कई उपभोक्ताओं को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

लाइन में घुसने को लेकर मारपीट

गोरखपुर में गैस एजेंसी के बाहर लगी लाइन में उस समय हंगामा हो गया, जब एक युवक लाइन तोड़कर सिलेंडर लेने की कोशिश करने लगा

इसका विरोध दूसरे युवक ने किया, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई

बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही दोनों युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए

बाद में पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया।

पुलिस की मौजूदगी में बंट रहे सिलेंडर

स्थिति को देखते हुए कई जगहों पर पुलिस की निगरानी में गैस सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और किसी तरह की अव्यवस्था न फैले।

सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

रसोई गैस की किल्लत की खबरों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि गैस और तेल की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी

इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गैस की कमी को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए

सीएम ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को स्थिति पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए हैं।

Gas Cylinder Shortage: गैस कंपनियों ने कमी से किया इनकार

दूसरी तरफ अधिकारियों और गैस कंपनियों का कहना है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है

कंपनियों ने ग्राहकों को मैसेज भेजकर यह भी कहा है कि गैस की किल्लत की खबरें भ्रामक और निराधार हैं

कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पर असर

हालांकि, तेल कंपनियों ने घटते स्टॉक के कारण कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की डिलीवरी पर फिलहाल अघोषित रोक लगा दी है

एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई को प्राथमिकता दें

इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों पर पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं।

यूपी में कितने हैं LPG कनेक्शन?

आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में करीब 4.26 करोड़ घरेलू एलपीजी कनेक्शन हैं।

इनमें से 1.87 करोड़ कनेक्शन उज्ज्वला योजना के तहत दिए गए हैं

प्रदेश में हर दिन औसतन 5 से 6 लाख गैस सिलेंडरों की खपत होती है।