3

Recent News

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: मणिपुरी म्यूजिशियन की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा; मौत से पहले बेटे को बताई थी पूरी कहानी..

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: रेलवे ट्रैक पर मिला एयरफोर्स जवान का कटा हुआ शव; लगातार आ रही थीं कॉल, लाश के फिंगरप्रिंट से खुला फोन तो..

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: 'खड़े हनुमान' जी को देखने पहुंचे 35 हजार से ज्यादा लोग; प्रशासन पस्त, अब IIT करेगी जांच..

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

3

Recent News

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

Breaking News

UP Crime: एक ही कमरे में 4 लाशें.. पत्नी और 2 बच्चों को मारकर फांसी पर लटका इरशाद! वजह आपके होश उड़ा देगी

UP Crime: एक ही कमरे में 4 लाशें.. पत्नी और 2 बच्चों को मारकर फांसी पर लटका इरशाद! वजह आपके होश उड़ा देगी

UP Crime: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 4 लोगों के शव बंद कमरे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में मामला हत्या के बाद आत्महत्या का बताया जा रहा है।

बंद कमरे में मिले चार शव, मचा हड़कंप

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट इलाके की गली नंबर-6 की है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का मंजर देखकर सभी हैरान रह गए।

कमरा अंदर से बंद था। पति इरशाद (32) फंदे पर लटका मिला, जबकि पत्नी नूरीन (28) और दोनों मासूम बच्चे—2 साल का बेटा आहिल और 1 महीने की बेटी अक्शा—फर्श पर मृत अवस्था में पड़े थे।

5 साल पहले हुई थी शादी

परिवार के अनुसार, इरशाद और नूरीन की शादी करीब 5 साल पहले हुई थी। इरशाद पेंटिंग का काम करता था और परिवार के साथ इसी घर में रहता था।

ईदी के 1700 रुपये बने विवाद की वजह

घरवालों ने बताया कि ईद (22 मार्च) के बाद से पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। वजह थी—इरशाद द्वारा अपनी बहन को ईदी में 1700 रुपए देना। इस बात को लेकर नूरीन नाराज थी।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात से लेकर मंगलवार तड़के करीब 4 बजे तक दोनों के बीच इसी बात को लेकर लगातार झगड़ा होता रहा।

पुलिस का दावा: पहले हत्या, फिर आत्महत्या

एसएसपी संजय कुमार वर्मा के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति ने पहले पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या की, फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने परिवार के रिश्तेदार को बुलाया, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया।

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आशुतोष कुमार, ASP सिद्धार्थ के. मिश्रा, CO मंडी राजू कुमार साव समेत डॉग स्क्वायड, एलआईयू और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ

पुलिस ने मामले की सच्चाई जानने के लिए पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घरेलू हिंसा के भी लगे आरोप

नूरीन की बहन अर्शी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से इरशाद उनकी बहन को प्रताड़ित करता था। वह अक्सर शराब के नशे में रहता था और छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करता था।

उन्होंने बताया कि कई बार इरशाद ने नूरीन को बेरहमी से पीटा, यहां तक कि उसके नाखून तक तोड़ दिए और पेट में लात मारी।

देर रात तक चला था झगड़ा

पड़ोसियों के मुताबिक, सोमवार रात को नूरीन की दो बहनें भी घर आई थीं, जिसके बाद परिवार में जमकर कहासुनी हुई। मंगलवार तड़के करीब 4 बजे तक घर में झगड़े की आवाजें आती रहीं, उसके बाद अचानक सन्नाटा छा गया।