3

Recent News

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: मणिपुरी म्यूजिशियन की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा; मौत से पहले बेटे को बताई थी पूरी कहानी..

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: रेलवे ट्रैक पर मिला एयरफोर्स जवान का कटा हुआ शव; लगातार आ रही थीं कॉल, लाश के फिंगरप्रिंट से खुला फोन तो..

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: 'खड़े हनुमान' जी को देखने पहुंचे 35 हजार से ज्यादा लोग; प्रशासन पस्त, अब IIT करेगी जांच..

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

3

Recent News

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

Breaking News

Crime News: यूपी के मिर्ज़ापुर में पुलिस चौकी पर भीड़ का हमला, सिपाही को घसीटकर पीटा.. प्रभारी की वर्दी फाड़ी

Crime News: यूपी के मिर्ज़ापुर में पुलिस चौकी पर भीड़ का हमला, सिपाही को घसीटकर पीटा.. प्रभारी की वर्दी फाड़ी

Crime News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली बड़ी घटना सामने आई है। शहर कोतवाली क्षेत्र में भीड़ ने पुलिस चौकी में घुसकर सिपाही को बेरहमी से पीटा, दरोगा की वर्दी फाड़ दी और मोबाइल फोन छीन लिए। करीब डेढ़ घंटे तक चौकी में हाई-वोल्टेज हंगामा चलता रहा।

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?

घटना बुधवार रात करीब 10:30 बजे की है, जब सूचना आयोग कार्यालय के पास एक ई-रिक्शा की पैदल जा रहे युवक से हल्की टक्कर हो गई। इसके बाद युवक के साथ मौजूद 6 से अधिक लोगों ने ई-रिक्शा चालक गुड्डू सरदार को सड़क पर गिराकर लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया।

पुलिस पहुंची, दोनों पक्षों को चौकी लाई

सूचना मिलते ही करीब 100 मीटर दूर स्थित पुलिस चौकी से सिपाही मौके पर पहुंचे और घायल चालक को बचाकर सभी को चौकी ले आए। लेकिन वहां भी आरोपियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वे चौकी के अंदर ही चालक से मारपीट करने लगे।

गांव से बुला ली भीड़, चौकी को घेरा

स्थिति बिगड़ती देख हेड कॉन्स्टेबल कमलेश पासवान ने चालक को एक कमरे में बंद कर दिया। इसी दौरान आरोपियों ने अपने गांव नेवली से करीब 20 लोगों को बुला लिया। थोड़ी ही देर में भीड़ चौकी पहुंच गई और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की शुरू कर दी।

मोबाइल छीनने पर भड़की भीड़

हंगामे के बीच एक युवक वीडियो बना रहा था। सिपाही ने उसका मोबाइल छीन लिया, जिससे भीड़ और भड़क गई। इसके बाद भीड़ ने पुलिस चौकी पर हमला बोल दिया।

सिपाही को घसीट-घसीटकर पीटा

भीड़ ने हेड कॉन्स्टेबल कमलेश पासवान को चौकी के अंदर घसीटकर बेरहमी से पीटा। उनका सिर फट गया और खून बहने लगा। बीच-बचाव करने पहुंचे चौकी प्रभारी मनोज कुमार राय की वर्दी फाड़ दी गई और बैज नोच लिया गया। अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की गई।

डेढ़ घंटे तक चलता रहा हंगामा

करीब रात 12 बजे तक चौकी में हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, तब जाकर स्थिति काबू में आई।

वकील समेत 4 लोग हिरासत में

पुलिस ने नेवली गांव के वकील ललित तिवारी समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस का बयान

शहर कोतवाल Dayashankar Ojha ने बताया कि सड़क हादसे के बाद दोनों पक्षों को चौकी लाया गया था, लेकिन एक पक्ष ने भीड़ बुलाकर पुलिस पर हमला कर दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।