Accident News: आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार खड़े ट्रेलर में जा घुसी, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
135 की स्पीड में हुआ भीषण हादसा
जानकारी के मुताबिक कार की रफ्तार करीब 135 किमी प्रति घंटे थी।
इसी तेज रफ्तार में कंधरापुर थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 238 के पास कार अचानक खड़े ट्रेलर से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
मौके पर ही 5 लोगों की मौत
इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मरने वालों में 2 पुरुष, 1 महिला और 2 बच्चियां शामिल हैं।
हादसे के बाद मौके पर कोई भी जीवित नहीं बचा, जिससे पूरी कहानी सामने नहीं आ सकी।
पहचान की कोशिश में जुटी पुलिस
पुलिस को घटनास्थल से एक आईडी मिली है, जिस पर नाम मनीष श्रीवास्तव लिखा हुआ है।
इसमें एक पता गुड़गांव (फरीदाबाद) और दूसरा बिहार के सिवान जिले का मिला है।
फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने के लिए सिवान प्रशासन से संपर्क कर रही है।
हादसे के बाद हाईवे पर मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
कार का आगे का हिस्सा और छत बुरी तरह पिचक गया था।
ट्रेलर पर राजस्थान नंबर प्लेट दर्ज है।
हाईवे से मलबा हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गई।
पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची
एसपी ट्रैफिक पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना कंधरापुर पुलिस, सीओ सिटी, सीसीटी टीम, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।
सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।
एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा पर उठे सवाल
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है।
तेज रफ्तार और खड़े वाहनों की मौजूदगी ने एक बार फिर जानलेवा स्थिति पैदा कर दी।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).