3

Recent News

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: मणिपुरी म्यूजिशियन की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा; मौत से पहले बेटे को बताई थी पूरी कहानी..

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: रेलवे ट्रैक पर मिला एयरफोर्स जवान का कटा हुआ शव; लगातार आ रही थीं कॉल, लाश के फिंगरप्रिंट से खुला फोन तो..

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: 'खड़े हनुमान' जी को देखने पहुंचे 35 हजार से ज्यादा लोग; प्रशासन पस्त, अब IIT करेगी जांच..

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

3

Recent News

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

Breaking News

UP STF Encounter: बिहार का गैंगस्टर यूपी में ढेर; 2 दरोगाओं समेत 7 हत्याओं में वांटेड था, 2 भाई पहले ही एनकाउंटर में मारे गए..

UP STF Encounter: बिहार का गैंगस्टर यूपी में ढेर; 2 दरोगाओं समेत 7 हत्याओं में वांटेड था, 2 भाई पहले ही एनकाउंटर में मारे गए..

UP STF Encounter: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रविवार देर रात यूपी एसटीएफ ने एक बड़े ऑपरेशन में बिहार के कुख्यात अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन को मुठभेड़ में मार गिराया। ललन पर बिहार और यूपी में 7 हत्याओं, बैंक कैश वैन लूट, पुलिस पर हमले और कई संगीन आपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप था। उस पर 1.25 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

सरसावा-नकुड़ रोड पर चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

एडीजी अमिताभ यश के मुताबिक, रविवार रात करीब डेढ़ बजे ASP लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में STF टीम सरसावा-नकुड़ रोड पर चेकिंग अभियान चला रही थी।

इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में ललन सिंह को गोली लगी और वह मौके पर गिर पड़ा।

अस्पताल में मृत घोषित किया गया बदमाश

मुठभेड़ के बाद घायल ललन को पहले नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना सरसावा थाना क्षेत्र की है। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के लिए लंबे समय से वांटेड था ललन सिंह

ललन सिंह बिहार के समस्तीपुर जिले के नंदगोलवा गांव का रहने वाला था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह एक संगठित आपराधिक गिरोह से जुड़ा था और उस पर हत्या, डकैती और पुलिस पर हमले जैसे कई गंभीर मामले दर्ज थे।

सूत्रों के मुताबिक, उसके दो भाई रजनीश और मनीष पहले ही पुलिस एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं, जबकि एक अन्य भाई जेल में बंद है।

पुलिस टीम पर हमले और बैंक लूट में शामिल था गैंग

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, ललन और उसके गिरोह ने कई राज्यों में बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था। इसमें बैंक कैश वैन लूट, पुलिस पर फायरिंग और हथियार लूट जैसी घटनाएं शामिल हैं।

वाराणसी और चंदौली में पुलिस पर हमले और हत्या के मामलों में भी उसका नाम सामने आया था।

फरार होने और लंबे समय तक छिपने का इतिहास

सूत्रों के अनुसार, ललन 2022 में जेल से फरार होने के बाद कई महीनों तक वाराणसी क्षेत्र में छिपा रहा और वहां से आपराधिक गतिविधियां संचालित करता रहा।

परिवार ने पहले ही तोड़ा था संबंध

ललन के पिता ने बताया कि वह दिव्यांग हैं और बेटे से उनका कोई संपर्क नहीं था। परिवार का कहना है कि ललन लंबे समय से घर से अलग था और उसकी गतिविधियों से उनका कोई संबंध नहीं था।

पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच

पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और मुठभेड़ स्थल से हथियार बरामद किए गए हैं। साथ ही फरार साथी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

STF के मुताबिक, यह कार्रवाई क्षेत्र में सक्रिय संगठित अपराध नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।