3

Recent News

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: मणिपुरी म्यूजिशियन की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा; मौत से पहले बेटे को बताई थी पूरी कहानी..

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: रेलवे ट्रैक पर मिला एयरफोर्स जवान का कटा हुआ शव; लगातार आ रही थीं कॉल, लाश के फिंगरप्रिंट से खुला फोन तो..

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: 'खड़े हनुमान' जी को देखने पहुंचे 35 हजार से ज्यादा लोग; प्रशासन पस्त, अब IIT करेगी जांच..

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

3

Recent News

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

Breaking News

Gorakhpur Murder Case: तानों से परेशान होकर भांजी ने मामी को जंगल में बुलाकर उतारा मौत के घाट, दो टूटी चूड़ियों ने खोला राज..

Gorakhpur Murder Case: तानों से परेशान होकर भांजी ने मामी को जंगल में बुलाकर उतारा मौत के घाट, दो टूटी चूड़ियों ने खोला राज..

Gorakhpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां रिश्तों की गर्माहट अचानक नफरत में बदल गई और एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा सिर्फ 24 घंटे के अंदर कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतका की अपनी ही भांजी ने की थी, जिसे अब गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जंगल बब्बन में मिला था महिला का खून से लथपथ शव

घटना 20 जून की दोपहर करीब 12 बजे कैंपियरगंज के जंगल बब्बन इलाके की है, जहां एक महिला का शव खून से सना हुआ मिला था। शव की पहचान 65 वर्षीय शारदा देवी के रूप में हुई, जो गुलरिहा थाना क्षेत्र के रामपुर गोपालपुर टोला शिवपुर की रहने वाली थीं।

शव पर गर्दन पर धारदार हथियार से कई वार किए जाने के निशान मिले थे, जिससे साफ था कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई है।

दो चूड़ियों ने खोला हत्या का पहला सुराग

घटनास्थल पर पुलिस को दो अलग-अलग रंग की चूड़ियां मिलीं—एक ऑरेंज और एक हरी। यही छोटा सा सुराग जांच की दिशा बदलने के लिए काफी साबित हुआ।

ऑरेंज चूड़ी मृतका के हाथ में थी, जबकि हरी चूड़ी ने पुलिस को इस बात की ओर इशारा किया कि वारदात में किसी महिला का हाथ हो सकता है।

कॉल डिटेल से सामने आया भांजी का नाम

पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल और परिजनों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान मृतका की भांजी राधिका पासवान का नाम सामने आया।

राधिका महराजगंज जिले की रहने वाली है और अपने परिवार से अलग रह रही थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जहां वह टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

तानों से परेशान होकर रची हत्या की साजिश

पूछताछ में राधिका ने बताया कि उसकी मामी शारदा देवी अक्सर उसे ताने देती थीं और अपमानित करती थीं। 15 दिन पहले एक पारिवारिक कार्यक्रम में भी उसे रिश्तेदारों के सामने बेइज्जत किया गया था।

इसी अपमान और गुस्से में उसने मामी को खत्म करने की साजिश रच डाली।

झूठ बोलकर जंगल बब्बन में बुलाया

राधिका ने मामी को फोन कर झूठ कहा कि उसकी बेटी के लिए रिश्ता देखा गया है और शादी की बात करनी है। इसी बहाने वह शारदा देवी को कैंपियरगंज लेकर गई।

रास्ते में जंगल बब्बन के पास वह शौच के बहाने रुकी और करीब 100 मीटर अंदर जंगल में ले गई।

चाकू से गला काटकर की हत्या

जंगल के अंदर पहुंचते ही राधिका ने सब्जी काटने वाले चाकू से शारदा देवी पर हमला कर दिया। दोनों के बीच संघर्ष हुआ, लेकिन अंत में उसने मामी के गले पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद वह मृतका के गहने और मोबाइल लेकर फरार हो गई।

हरी चूड़ी बनी पुलिस का अहम सुराग

जांच में सबसे अहम मोड़ तब आया जब पुलिस को पता चला कि घटनास्थल पर मिली हरी चूड़ी राधिका के हाथ में भी देखी गई।

इसके बाद शक और गहरा हुआ और सख्ती से पूछताछ में उसने पूरा सच स्वीकार कर लिया।

घर से मिला खून से सना कपड़ा और गहने

पुलिस ने राधिका के घर से खून से सनी साड़ी भी बरामद की। साथ ही मृतका के सोने-चांदी के गहने और घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

परिवार में पसरा मातम, पुलिस ने भेजा जेल

शारदा देवी के चार बेटे और दो बेटियां हैं। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।

वहीं पुलिस ने आरोपी राधिका पासवान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।