3

Recent News

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: मणिपुरी म्यूजिशियन की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा; मौत से पहले बेटे को बताई थी पूरी कहानी..

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: रेलवे ट्रैक पर मिला एयरफोर्स जवान का कटा हुआ शव; लगातार आ रही थीं कॉल, लाश के फिंगरप्रिंट से खुला फोन तो..

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: 'खड़े हनुमान' जी को देखने पहुंचे 35 हजार से ज्यादा लोग; प्रशासन पस्त, अब IIT करेगी जांच..

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

3

Recent News

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

Breaking News

Pilibhit में कांग्रेस ने दिखाया दम! मिशन UP 2027 का आगाज, राष्ट्रीय सचिव ‘कुणाल चौधरी’ ने कहा – ‘जनता सरकार को उखाड़ फेंकेगी’

Pilibhit में कांग्रेस ने दिखाया दम! मिशन UP 2027 का आगाज, राष्ट्रीय सचिव 'कुणाल चौधरी' ने कहा - 'जनता सरकार को उखाड़ फेंकेगी'

Pilibhit में कांग्रेस ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन को सक्रिय करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी कुणाल चौधरी ने काशीराम बारातघर में जिला और शहर कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मिशन 2027 के लिए कमर कस ली है और जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से संसद तक आवाज उठाई जाएगी।

कुणाल चौधरी बोले- जनता सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार

मिशन 2027 का आगाज करते हुए कुणाल चौधरी ने कहा कि प्रदेश की जनता ‘लूट और झूठ की सरकार’ को उत्तर प्रदेश से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसान परेशान हैं, छात्र और युवा परेशान हैं और मध्यमवर्ग की परेशानियां भी कम नहीं हो रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि गन्ना किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। धान और गेहूं की फसल का भी किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। चौधरी ने कहा कि छात्रों की आवाज अब देश में भी सुनाई देने लगी है।

‘प्रदेश में भय, भूख और भ्रष्टाचार की सरकार’

कुणाल चौधरी ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भय, भूख और भ्रष्टाचार की सरकार चल रही है। उन्होंने सरकार के कामकाज पर निशाना साधते हुए प्रदेश में ‘तीन C’ का कार्यक्रम चलने का आरोप लगाया। उनके मुताबिक ये तीन C हैं- कर्ज, क्राइम और करप्शन

कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता अब इन समस्याओं से छुटकारा चाहती है और प्रदेश में बदलाव चाहती है।

कई जिलों के दौरे का हवाला, बोले- हर जगह जनता परेशान

कुणाल चौधरी ने कहा कि वह पिछले 10-15 दिनों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हर जगह जनता अपनी परेशानियों की शिकायत कर रही है।

उन्होंने कहा कि आलू, मक्का और गन्ना किसान परेशान हैं। बरेली में स्मार्ट सिटी की स्थिति खराब है और जगह-जगह अत्यधिक जलभराव की समस्या है। चौधरी ने कहा कि इन परिस्थितियों को देखकर लगता है कि पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है।

‘आए दिन पुल टूट रहे, एक्सप्रेस रोड गड्ढों में बदल गई’

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आए दिन पुल टूट रहे हैं और एक्सप्रेस रोड गड्ढों में बदल गई हैं। उन्होंने हवाई अड्डे पर भी पानी टपकने का आरोप लगाया।

कुणाल चौधरी ने इन उदाहरणों का हवाला देते हुए प्रदेश सरकार के विकास के दावों पर सवाल खड़े किए।

राम मंदिर को लेकर भी भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप

कुणाल चौधरी ने भाजपा सरकार पर जनता की गाढ़ी कमाई लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की भाजपा सरकार जनता की गाढ़ी कमाई लूट रही है।

उन्होंने राम मंदिर को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वहां भी ‘लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई’। उन्होंने कहा कि जनता का चढ़ावा भी चोरी हो गया।

‘तहसील और जिला मुख्यालय भ्रष्टाचार के अड्डे बने’

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि तहसील और जिला मुख्यालय भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार का भी मुद्दा उठाया और कहा कि महिलाओं पर अत्याचार बहुत ज्यादा हो रहे हैं।

चौधरी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि नफरत के अलावा उसके पास कोई काम नहीं है।

‘उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है’

कुणाल चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जो संकल्प लिया था, उसे कांग्रेस सड़क से संसद तक पहुंचाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार जनता के मुद्दों पर बात कर रहे हैं और वंचित, शोषित एवं अंतिम व्यक्ति की लड़ाई लड़ रहे हैं। चौधरी ने दावा किया कि जनता का भरोसा कांग्रेस में लगातार बढ़ रहा है और पार्टी ने मिशन 2027 के लिए पूरी तरह कमर कस ली है।

जिलाध्यक्ष हरप्रीत चब्बा ने कहा- जनता के साथ खड़ी है कांग्रेस

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत चब्बा ने कहा कि कांग्रेस जनता के हित में जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता की आवाज बनकर उसके मुद्दों को मजबूती से उठा रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को लगातार उठाने का आह्वान किया।

शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार ने जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में ये नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा, दिनेश दद्दा, तबरेज मुजम्मिल एडवोकेट, पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष पारश शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष युवक कांग्रेस अयान खान, बरेली युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष नादिर बेग, अनवर, अनीस, ईश्वर दयाल पासवान, कुमुद गंगवार, पुष्पा गंगवार, यूसुफ मलिक, सन्दीप गंगवार, नागेश पाठक, अभिनव गुप्ता गोल्डी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के इश्तियाक अहमद, आशुतोष अग्निहोत्री, कमल गौड़, नरेश शुक्ल, मुनेंद्र सक्सेना, हरीश मौर्य, राजेश वर्मा, हेमन्त गैरोला, भगवत सरन गंगवार, मुन्नी, गुड्डू, जाहिद खान और राजू मिश्र सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने शुरू की मिशन 2027 की तैयारी

पीलीभीत में हुई इस बैठक के जरिए कांग्रेस ने साफ संकेत दिया है कि पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को सक्रिय करने में जुट गई है। कुणाल चौधरी के दौरे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में किसान, युवा, रोजगार, महंगाई, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और विकास से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि इन मुद्दों को लेकर पार्टी आने वाले समय में जनता के बीच जाएगी।