3

Recent News

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल-रेस्टोरेंट में भीषण आग से 20 लोगों की मौत और 40 से ज्यादा घायल। राहत-बचाव जारी, जांच शुरू।

Delhi Fire News: मालवीय नगर के होटल-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 40 से ज्यादा घायल, जान…

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड में पीलीभीत कनेक्शन सामने आया। मुख्य आरोपी असद के करीबी फरहान और आतिफ गिरफ्तार, जांच में नए खुलासे।

सूर्या चौहान हत्याकांड का पीलीभीत कनेक्शन, मुख्य आरोपी असद के दो करीबी गिरफ्तार; बकरीद के दिन हुई हत्या  गाजियाबाद में…

प्रयागराज में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव बंद मकान से मिलने से सनसनी। पुलिस हत्या के कारणों, लापता सदस्य और अन्य पहलुओं की जांच में जुटी।

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, बंद मकान से मिले शव, जांच में जुटीं पुलिस  साउथ…

Vaibhav Suryavanshi Case Study: IIM Indore करेगा 15 साल के इस क्रिकेटर पर रिसर्च, पता लगाएगा सक्सेस फॉर्मूला..

Vaibhav Suryavanshi Case Study: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे Vaibhav Suryavanshi अब सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उनकी…

पीलीभीत: डीएम कार्यालय के सामने संविदाकर्मी की मौत, आधे घंटे तक तड़पता रहा, तमाशबीन बने रहे मौके पर मौजूद कर्मचारी

पीलीभीत कलेक्ट्रेट में विद्युत कर्मचारी की मौत, मौके पर मौजूद कर्मचारी देखते रहे, करंट से घायल मदद के इंतजार में…

3

Recent News

Delhi Fire News: मालवीय नगर के होटल-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 40 से ज्यादा घायल, जान…

सूर्या चौहान हत्याकांड का पीलीभीत कनेक्शन, मुख्य आरोपी असद के दो करीबी गिरफ्तार; बकरीद के दिन हुई हत्या  गाजियाबाद में…

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, बंद मकान से मिले शव, जांच में जुटीं पुलिस  साउथ…

Vaibhav Suryavanshi Case Study: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे Vaibhav Suryavanshi अब सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उनकी…

पीलीभीत कलेक्ट्रेट में विद्युत कर्मचारी की मौत, मौके पर मौजूद कर्मचारी देखते रहे, करंट से घायल मदद के इंतजार में…

Breaking News

Kannauj News :  बारिश से कच्चे मकान की छत गिरने से दो बच्चों की मौत, चार घायल 

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

यूपी के कन्नौज जिले में एक परिवार के गहरी नींद में अपने कच्चे मकान की छत पर सो रहा था‚ तभी गांव के ग्रामीणों को एक जोरदार आवाज सुनाई पड़ी‚ जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, देखा गया तो बारिश के चलते तेज आवाज के साथ एक कच्चा मकान ढह गया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलवे में दबे परिवार को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भिजवाया‚ जहां एक ही परिवार के बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य दो बच्चों सहित दंपत्ति घायल हो गये।
# रोते विलखते परिजन
आपको बताते चलें कि थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी रामदास पुत्र पुत्तूलाल उम्र 45 वर्ष अपने परिवार पत्नी फगुनी उम्र 40 वर्ष,10 वर्षीय पुत्र विवेक,2 वर्षीय बिकास,14 वर्षीय बेटा अंजली,12 वर्षीय बेटी सरिता, के साथ अपने कच्चे मकान की छत पर सोये हुये थे। बारिश के कारण जर्जर हो चुके मकान की छत पर सोये परिवार को अहसास भी नहीं था कि एक दर्दनाक हादसा उनका इंतजार कर रहा है। रात 3 बजे के करीब एकाएक मकान की छत तेज आवाज के साथ ढह गई। जिससे मकान की छत पर सोया पूरा परिवार मलवे में दब गया। तेज आवाज के साथ गिरे मकान की आवाज से जहां गहरी नींद में सोये ग्रामीण सहम गये, वहीं घटना की जानकारी पर गांवों में हड़कंप मच गया। राहत और बचाव कार्य करने को ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।  मदद करने के दौरान ग्रामीणों ने मकान के मलवे में दबे परिजनों के कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। थाना पुलिस को घटना की सूचना दिये जाने के दौरान ग्रामीणों ने आनन फानन में मलवे में दबे घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार हेतु हंसेरन हॉस्पिटल भेजा। यहां से घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया। हादसे में परिवार के दो मासूम बच्चों 10 वर्षीय विवेक और 12 वर्षीय सरिता की मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्यों में दंपत्ति सहित दो अन्य मासूमों का उपचार जारी था। घटना की सूचना के बाद मौके पर थाना प्रभारी पारुल चौधरी पुलिस बाल के साथ मौके पर पहुंची। वहीं राजस्व टीम ने भी मौके पर पहुंचने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
#सूचना पर पहुंची पुलिस व मौके पर लगी भीड़
पुलिस क्षेत्राधिकारी तिर्वा प्रियंका वाजपेई ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 29 सितंबर 2024 को थाना इन्दरगढ़ क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में रामदास पुत्र पुत्तूलाल जिनकी उम्र करीब 45 वर्ष है‚ अपने पूरे परिवार के साथ घर की छत पर सो रहे थे। पत्नी के संग चार बच्चे सभी छत पर मौजूद थे‚ देर रात करीब तीन बजे ढही कच्ची छत जो कि बारिश की वजह से पहले से सीढ़ी हुई थी पूरे घर में‚ वह कच्ची छत गिर गयी‚ आई साइड वाली दीवालों सभी के ऊपर गिर जाने से वह सभी लोग घायल हो गये। सूचना मिलने पर ग्रामीण लोगों की मदद से उन लोगों को बाहर निकाला गया तथा सीएचसी हसेरन में सभी को उपचार हेतु भेजा गया‚ तीन लोगों को मेडिकल कालेज रेफर किया गया‚ उसमें से दो बच्चों की मृत्यु हो गयी‚ शेष सभी ठीक है और सामान्य स्थिति है‚ उनको डिस्चार्ज किया जा रहा है। बांकि सभी खतरे से बाहर है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।