3

Recent News

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति 'शी जिनपिंग' का प्लेन भारत उतरा, मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर..

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: मणिपुरी म्यूजिशियन की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा; मौत से पहले बेटे को बताई थी पूरी कहानी..

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: रेलवे ट्रैक पर मिला एयरफोर्स जवान का कटा हुआ शव; लगातार आ रही थीं कॉल, लाश के फिंगरप्रिंट से खुला फोन तो..

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

3

Recent News

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Breaking News

UP News: “वो पुलिसवाला है इसलिए कुछ नहीं होगा” – जान देने से पहले युवती की Yogi से गुहार, सिपाही ने की हदें पार

UP News: "वो पुलिसवाला है इसलिए कुछ नहीं होगा" - जान देने से पहले युवती की Yogi से गुहार, सिपाही ने की हदें पार

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा से रिश्तों में भरोसे के टूटने की एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ताजगंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने एक पुलिस कांस्टेबल पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए। युवती की मौत के बाद यह मामला चर्चा में गया है और पुलिस विभाग भी सवालों के घेरे में है।

पुलिस कांस्टेबल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी युवती

जानकारी के मुताबिक, मृत युवती आगरा में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोपी कांस्टेबल की पहचान जेबी गौतम के रूप में हुई है, जो ताजगंज थाने में तैनात था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से संबंध थे और युवती का आरोप था कि कांस्टेबल ने उससे शादी करने का वादा किया था।

शादी का भरोसा देकर बनाए संबंध

आत्महत्या से पहले युवती ने जो वीडियो रिकॉर्ड किया, उसमें उसने कांस्टेबल जेबी गौतम पर गंभीर आरोप लगाए। युवती का कहना था कि शादी का भरोसा देकर उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए, लेकिन बाद में उससे दूरी बनाई जाने लगी।

वीडियो में युवती ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि उसे लंबे समय तक शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

चार साल बीवी बनाकर रखा, अब छोड़ दिया” – युवती का आरोप

वायरल वीडियो में युवती रोते हुए कहती दिखाई देती है कि:

जेबी गौतम ने मुझे चार साल तक बीवी बनाकर रखा और अब छोड़ दिया। जब मैं शादी की बात करती हूं तो कहता है कि परिवार नहीं मानेगा। उसका भाई भी एक लड़की के साथ ऐसा ही कर रहा है। उस पर कोई कार्रवाई नहीं होगी क्योंकि वह पुलिस वाला है।”

युवती ने आगे कहा कि अगर उसे जीते-जी इंसाफ नहीं मिला, तो कम से कम मरने के बाद उसे न्याय जरूर मिलना चाहिए। उसने अपने वीडियो में जेबी गौतम और उसके परिवार को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया।

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी सिटी अली अब्बास ने तत्काल विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।

आरोपी कांस्टेबल निलंबित, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल जेबी गौतम को पहले निलंबित किया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और वायरल वीडियो समेत सभी साक्ष्यों को जांच में शामिल किया गया है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

फिलहाल पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला सामने आने के बाद एक बार फिर लिव-इन रिलेशनशिप, भरोसे और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।