3

Recent News

Crime News: यूपी के मिर्ज़ापुर में पुलिस चौकी पर भीड़ का हमला, सिपाही को घसीटकर पीटा.. प्रभारी की वर्दी फाड़ी

Crime News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली बड़ी घटना सामने आई है। शहर कोतवाली क्षेत्र…

Latest Hindi News: एकसाथ जलीं 16 लाशें, 1 चिता पर 4 महिलाएं.. कई गाँव में पसरा मातम, 6 बच्चे भी शामिल..

Latest Hindi News: मध्य प्रदेश के धार जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मजदूरों…

Crime News: CM के जिले में सनसीखेज वारदात! सूखे नाले में दफन मिली जींस-टॉप पहनी महिला और बच्चे की लाश..

Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुलरिहा इलाके में सूखे…

Crime News: पीलीभीत में शादी समारोह में चली गोली, युवक के गले में लगी.. DJ पर दबंगों ने की ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग..

Crime News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की खतरनाक घटना सामने आई है।…

UP Accident: दुल्हन की विदाई कराकर लौट रही कार के उड़े परखच्चे, दुल्हन समेत 2 की दर्दनाक मौत.. ऑइल टैंकर ने उड़ाया

UP Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक और दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। शादी के…

3

Recent News

Crime News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली बड़ी घटना सामने आई है। शहर कोतवाली क्षेत्र…

Latest Hindi News: मध्य प्रदेश के धार जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मजदूरों…

Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुलरिहा इलाके में सूखे…

Crime News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की खतरनाक घटना सामने आई है।…

UP Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक और दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। शादी के…

Breaking News

Crime News: CM के जिले में सनसीखेज वारदात! सूखे नाले में दफन मिली जींस-टॉप पहनी महिला और बच्चे की लाश..

Crime News: CM के जिले में सनसीखेज वारदात! सूखे नाले में दफन मिली जींस-टॉप पहनी महिला और बच्चे की लाश..

Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुलरिहा इलाके में सूखे नाले की मिट्टी में दफन एक महिला और बच्चे के शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह जैसे ही लोगों ने मिट्टी से बाहर निकला एक हाथ देखा, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कहां मिला शव?

यह मामला गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के जैनपुर ग्राम सभा के टोला मसूदाबाद का है। यहां स्थित सूखे चोरहिया नाले में गुरुवार सुबह ग्रामीणों की नजर मिट्टी से बाहर निकले एक हाथ पर पड़ी, जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

खुदाई में सामने आई भयावह सच्चाई

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल खुदाई शुरू करवाई। करीब दो फीट नीचे से एक महिला और एक बच्चे का शव बरामद हुआ। महिला की उम्र लगभग 30 साल बताई जा रही है और वह जींस-टॉप पहने हुए थी।

बच्चे का शव सड़ा हुआ मिला

पुलिस के अनुसार, बच्चे का शव पूरी तरह सड़ चुका था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों की हत्या करीब एक हफ्ते पहले की गई होगी। घटनास्थल पर कुछ बाल भी मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि शव को जानवरों ने नोचा हो।

हत्या या ऑनर किलिंग? कई एंगल से जांच

प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस इस केस को ऑनर किलिंग समेत कई एंगल से जांच रही है। आसपास के इलाकों में महिला और बच्चे की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।

इलाके में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और चर्चाओं का माहौल है। लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि आखिर इतनी बेरहमी से हत्या कर शवों को मिट्टी में क्यों दफनाया गया।

पुलिस का बयान

मामले में एसपी सिटी Nimish Patil ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।