मौसम अपडेट – उत्तर भारत में हुई बारिश ने बदला मौसम – समय से पहले सर्दी ने दी दस्तक
UP Desk – बात अगर मौसम की करें तो ऐसा लग रहा है कि वर्ष 2023 ने पिछले कई सालों का रिकार्ड तोड़ते हुए सर्दी के मौसम को पहले ही बुला लिया हो। जिसका असर बीते सोमवार को उस वक्त से हुई जब उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज गरज के साथ बारिश हुई। जिसकी वजह से चल रही सर्द हवाओं ने ठंडक का एहसास करा दिया है। जिसका असर मंगलवार को भी जारी रहा। सुबह होते ही आसमान बादलों से घिरा रहा और कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई तो कहीं तेज बारिश के आसार बने रहे।
इन जगहों पर दिखा बड़ा असर
आपको बताते चलें कि बीते 48 घंटे से ऊपर हुई जम्मू कश्मीर और लद्दाक की बारिश ने उत्तर भारत के कई राज्यों के मौसम को बदल दिया। जिसके चलते बीते सोमवार को नैनीताल और हल्द्वानी समेत कई जिलों में हुई बारिश के कारण उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़, तमिलनाडु और केरल के कई जिलों को प्रभावित किया। शाम होते ही सर्द हवाएं ठंडक का एहसास कराने लगी थी।
यहाँ बने तेज बारिश के आसार
पश्चमी विक्षोभ के चलते अचानक बदले मौसम का असर कुछ इस तरह बना हुआ है कि उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। आपको बताते चलें कि उत्तराखंड के केदारनाथ, बद्रीनाथ और यमुनोत्री धाम में इस वर्ष की पहली बर्फ़बारी जारी है। वहीं दिल्ली में मंगलवार की सुबह से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है। इसी तरह हरियाणा पंजाब में भी बारिश जारी है। इसी के साथ बात अगर उत्तर प्रदेश की करें तो मंगलवार की सुबह से ही आसमान में छाए बादल बूंदाबांदी के रूप में बरसते रहे और नौ बजते ही कई जिलों में हल्की धूप निकल आई, लेकिन सर्द हवाएं अभी भी ठंडी का एहसास करा रहीं हैं।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 38