3

Recent News

Rakshabandhan 2026 कब है? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और पूजा विधि..

Rakshabandhan 2026: रक्षाबंधन हिंदू धर्म का एक प्रमुख और बेहद पवित्र त्योहार है। यह भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और…

UP Shocking Case: जिसका कर दिया अंतिम संस्कार, वह जिंदा लौटा.. शांति पाठ के दिन सामने खड़ा मुर्दा देख लोग हैरान!

UP Shocking Case: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस से लेकर पूरे…

Pilibhit News: डीएम ने एनसीओआरडी बैठक में नशे के सौदागरों पर सख्त कार्रवाई, बॉर्डर निगरानी और स्कूलों में जागरूकता अभियान के निर्देश दिए।

Pilibhit News: नशे के कारोबार पर कसेगा शिकंजा, डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को दिया सख्त एक्शन प्लान एनसीओआरडी (NCORD)…

Jantar Mantar Protest: फिर शुरू होगा CJP का आंदोलन, दी चेतावनी.. कहा - "छात्रों की गिरफ्तारी नहीं रुकी तो.."

Jantar Mantar Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि…

UP News: आगरा के ताजमहल में कोरियन महिला पर्यटक को बंदर ने काटा, एक घंटे तक दर्द से रोती रही, नहीं मिली एंबुलेंस..

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में रविवार सुबह एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ दर्दनाक…

3

Recent News

Rakshabandhan 2026: रक्षाबंधन हिंदू धर्म का एक प्रमुख और बेहद पवित्र त्योहार है। यह भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और…

UP Shocking Case: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस से लेकर पूरे…

Pilibhit News: नशे के कारोबार पर कसेगा शिकंजा, डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को दिया सख्त एक्शन प्लान एनसीओआरडी (NCORD)…

Jantar Mantar Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि…

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में रविवार सुबह एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ दर्दनाक…

Breaking News

UP Crime News: शराब पिलाकर तालिब ने कूंचा विपिन का सर, आर्मी ग्राउंड में मिला खून से सना शव.. वजह चौंकाने वाली!

UP Crime News: शराब पिलाकर तालिब ने कूंचा विपिन का सर, आर्मी ग्राउंड में मिला खून से सना शव.. वजह चौंकाने वाली!

UP Crime News: मेरठ से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। जहां दोस्ती की एक रात शराब पार्टी में बदली और फिर वह मुलाकात एक खौफनाक हत्या में खत्म हो गई। रविवार रात जो दो दोस्त साथ बैठे थे, उनमें से एक की लाश सोमवार सुबह आर्मी ग्राउंड में खून से लथपथ हालत में मिली।

पुलिस जांच में सामने आया कि इस वारदात के पीछे उसके ही दोस्त तालिब का हाथ था, जिसने पुरानी रंजिश के चलते विपिन की बेरहमी से हत्या कर दी।

सुबह आर्मी ग्राउंड में मिला खून से सना शव

सोमवार सुबह कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के आर्मी ग्राउंड में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव के ऊपर एक बाइक भी पड़ी थी, जिससे मौके पर सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान न्यू गोविंदपुरी निवासी विपिन के रूप में हुई।

परिवार को जैसे ही सूचना मिली, वे मौके पर पहुंच गए और लाश देखकर फूट-फूटकर रो पड़े।

रविवार रात 8 बजे से था लापता

परिजनों के अनुसार विपिन रविवार रात करीब 8 बजे घर से निकला था, जिसके बाद उसका फोन बंद हो गया। पूरी रात परिवार उसे कॉल करता रहा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

सुबह जब उसकी मौत की खबर आई, तो घर में मातम पसर गया।

CCTV फुटेज से खुला बड़ा राज

पुलिस ने जांच के लिए आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले। एक फुटेज में विपिन एक युवक के साथ जाता हुआ दिखाई दिया।

जब परिवार को यह फुटेज दिखाया गया, तो उन्होंने उस युवक की पहचान तालिब के रूप में की, जो विपिन का दोस्त था और वेल्डिंग का काम करता है।

इसके बाद पुलिस को पूरा मामला संदिग्ध लगने लगा।

शराब पार्टी और फिर मौत की साजिश

जांच में सामने आया कि रविवार रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

पुलिस के अनुसार इसी दौरान तालिब ने गुस्से में आकर ईंट से विपिन के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इसके बाद वह शव को आर्मी ग्राउंड में छोड़कर फरार हो गया।

20 दिन पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में आरोपी तालिब ने बताया कि 20 दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

इसी रंजिश के चलते उसने विपिन को योजना बनाकर बुलाया, उसे शराब पिलाई और फिर नशे की हालत में उसकी हत्या कर दी।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद खुला सच

CCTV और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने तालिब को हिरासत में लिया, जहां उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

उसकी निशानदेही पर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ दी गईं।

इलाके में तनाव, बुलडोजर की मांग

घटना के बाद हिंदू संगठनों से जुड़े लोग मृतक के घर पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

उन्होंने आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई और एनकाउंटर की मांग की। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला।

परिवार का दर्द: “अब हमारा सहारा चला गया”

विपिन के परिवार का कहना है कि वह घर का सबसे छोटा और जिम्मेदार सदस्य था।

परिवार ने मांग की है कि उन्हें मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए।

गुस्से में परिवार ने यहां तक कहा कि जिस तरह उनके बेटे की जान गई, आरोपी के साथ भी वैसा ही किया जाए।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि CCTV और पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।