Meerut Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां कुछ लोगों द्वारा एक लड़की को XUV कार में जबरन ले जाने का दावा किया गया। घटना ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास की बताई जा रही है। लड़की के चीखने की आवाज सुनकर स्कूटी सवार युवकों ने कार का पीछा भी किया। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में मामला पूरी तरह किडनैपिंग का नहीं माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और कार की तलाश में जुटी हुई है।
रात करीब 11:30 बजे ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास हुई घटना
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब 11:30 बजे ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास एक XUV कार खड़ी थी। आरोप है कि कार से आए कुछ लोगों ने एक लड़की को जबरन कार के अंदर खींच लिया।
लड़की कथित तौर पर जोर-जोर से चिल्ला रही थी और मदद की गुहार लगा रही थी। आसपास मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई।
मेरठ में देर रात ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के बाहर स्कॉर्पियो सवारों ने महिला का किडनैप किया। पुलिस की चार टीमें महिला और किडनैपर्स की तलाश में जुटी हैं। चलती गाड़ी में अचानक कार का गेट खुला और बाहर झूलती हुई नज़र आई महिला। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड। pic.twitter.com/PSBWyx5qOi
— shalu agrawal (@shaluagrawal3) June 24, 2026
चीख सुनकर स्कूटी सवार युवकों ने शुरू किया पीछा
घटना के दौरान वहां से गुजर रहे स्कूटी सवार युवकों ने लड़की की आवाज सुनकर कार का पीछा करना शुरू कर दिया।
युवकों का दावा है कि कार का दरवाजा खुला हुआ था और अंदर से लगातार “बचाओ-बचाओ” की आवाजें आ रही थीं।
बदमाश पकड़े जाने के डर से तेजी से कार भगाने लगे और इसी दौरान उन्होंने स्कूटी को भी टक्कर मार दी।
3 किलोमीटर तक किया पीछा, वीडियो भी बनाया
सरस्वती लोक निवासी रोहित कपूर, जो ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष बताए जा रहे हैं, ने कहा कि वह अपने साथी एकांश गोयल के साथ ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ऑफिस से घर लौट रहे थे।
रोहित ने बताया,
“पीछे से आवाज आई कि देखो, लेडीज उठा ली… पकड़ो-पकड़ो। इसके बाद हमने देखा कि एक तेज रफ्तार XUV हमारे पास से निकली। किसी तरह स्कूटी संभाली और कार का पीछा शुरू किया।”
उन्होंने बताया कि करीब 3 किलोमीटर तक उन्होंने कार का पीछा किया और इस दौरान वीडियो भी बनाया।
हर चौराहे पर यमराज खड़ा है”… इस जुमले की असलियत देख लीजिए!
मेरठ में सरेआम सड़क पर एक युवती को गाड़ी में खींचने का प्रयास किया जाता है। रोकने वालों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश होती है।
यह है यूपी में महिला सुरक्षा का कड़वा सच! जब अपराधी इतने बेखौफ हों, तो समझ जाइए कि सरकार का… pic.twitter.com/uyZmYaYpHz
— UP Congress (@INCUttarPradesh) June 24, 2026
कार का नंबर नोट करने की कोशिश की
रोहित के मुताबिक कार काफी तेजी से भाग रही थी। उन्होंने नंबर देखने की कोशिश की।
उन्होंने कहा,
“कार का नंबर DL…..7060 था। बीच के नंबर साफ दिखाई नहीं दिए।”
युवकों का दावा है कि रिठानी तक उन्होंने कार का पीछा किया, लेकिन इसके बाद XUV परतापुर की तरफ मुड़ गई और उनकी पहुंच से बाहर हो गई।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई
जब कार काफी दूर निकल गई तो युवकों ने तुरंत पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।
इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए और मामले की जांच तेज कर दी।
CCTV फुटेज में सामने आई दूसरी कहानी
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के अनुसार शुरुआती CCTV जांच में कुछ अलग तस्वीर सामने आई है।
उन्होंने बताया कि संबंधित XUV कार थाना टीपी नगर क्षेत्र से गुजरती दिखाई दी। कार में पहले से एक महिला और एक बच्चा भी मौजूद थे।
जब कार ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन पहुंची थी, तब आसपास मौजूद लोगों ने गाड़ी के अंदर झगड़े जैसी आवाजें सुनी थीं।
पुलिस बोली- अभी किडनैपिंग की पुष्टि नहीं
एसपी सिटी के मुताबिक अब तक मिले CCTV फुटेज में महिला को जबरन गाड़ी में खींचकर ले जाने की बात स्पष्ट नहीं हुई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए टीपी नगर और ब्रह्मपुरी थाने की कुल चार टीमें बनाई गई हैं। इसके अलावा स्वाट टीम भी XUV कार की तलाश में लगी हुई है।
पुलिस का कहना है कि कार मिलने और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).