3

Recent News

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति 'शी जिनपिंग' का प्लेन भारत उतरा, मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर..

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: मणिपुरी म्यूजिशियन की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा; मौत से पहले बेटे को बताई थी पूरी कहानी..

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: रेलवे ट्रैक पर मिला एयरफोर्स जवान का कटा हुआ शव; लगातार आ रही थीं कॉल, लाश के फिंगरप्रिंट से खुला फोन तो..

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

3

Recent News

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Breaking News

Crime: पंखे से लटकी मिली AAP नेता ‘नंदिनी बोस्मिया’ की लाश, शादीशुदा तस्कर ‘असलम’ के साथ लिव इन में रह रही थीं..

Crime: पंखे से लटकी मिली AAP नेता 'नंदिनी बोस्मिया' की लाश, शादीशुदा तस्कर 'असलम' के साथ लिव इन में रह रही थीं..

Crime: राजकोट से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़ी नेता नंदिनी बोस्मिया अपने फ्लैट में पंखे से लटकी हुई मिलीं। वह कथित तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त असलम हुसैन के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थीं। शुरुआती जानकारी के अनुसार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।

फ्लैट में पंखे से लटकी मिली नंदिनी बोस्मिया

जानकारी के मुताबिक सोमवार को नंदिनी बोस्मिया राजकोट स्थित अपने फ्लैट में मृत अवस्था में मिलीं। उनकी बेटी रुपल ने शाम को उन्हें फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उनके परिचित रवि जोशी को वहां भेजा गया।

जब वह फ्लैट पर पहुंचे तो दरवाजा खुला हुआ था और अंदर नंदिनी पंखे से लटकी मिलीं। इसके बाद तुरंत 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया, लेकिन मेडिकल टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

असलम हुसैन के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थीं नंदिनी

नंदिनी बोस्मिया राजकोट के जेतपुर की रहने वाली थीं और आम आदमी पार्टी से जुड़ी हुई थीं। वह गुजरात में हुए नगर पालिका चुनाव में जेतपुर से चुनाव भी लड़ चुकी थीं।

बताया जा रहा है कि वह असलम हुसैन समा नाम के व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थीं। असलम की शादी पहले से हो चुकी थी और वह अपनी पत्नी से मिलने जूनागढ़ भी जाता था, जिसको लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद होने की बात सामने आई है।

जूनागढ़ में रहने के दौरान हुई थी दोनों की पहचान

सूत्रों के अनुसार नंदिनी की मुलाकात असलम हुसैन से जूनागढ़ में हुई थी, जहां वह उसके मकान में रहती थीं। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में वे राजकोट में एक फ्लैट में साथ रहने लगे।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे, खासकर असलम की शादीशुदा जिंदगी को लेकर।

पिता ने असलम पर लगाए गंभीर आरोप

नंदिनी के पिता ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि असलम हुसैन पहले भी नंदिनी पर जूनागढ़ में चाकू से हमला कर चुका था।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है और शव को पंखे से लटकाकर मामले को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक कार्रवाई पूरी कर ली गई है और अब मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की भी जांच कर रही है, जिसमें हत्या और साजिश के दावे शामिल हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।