कानपुर कमिश्नर पुलिस ने कसी कमर – वारंटी को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – कानपुर की कमिश्नर पुलिस इन दिनों उन दोषियों पर अपनी निगाह बनाए हुए हैं जो कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करते चले आ रहे हैं। जिनके खिलाफ वारंट भी जारी किया गया लेकिन पेश होने की बजाए फरार बने रहते हैं। कुछ इसी शृंखला में मंगलवार के दिन पुलिस ने वारंटियों को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायाधीश के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
फिर पकड़ा वारंटी
आपको बताते चलें कि अपराधों की रोकथाम और माननीय न्यायालय के आदेशों का पालन करने के लिए कानपुर पुलिस ने अपनी कमर कसी हुई है। पुलिस रोजाना वांछित और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चलाकर उनकी धर पकड़ कर रही है। इसी कड़ी में कानपुर की कोतवाली पुलिस ने वारंटी अभियुक्त नीरज दीक्षित को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस का रहने वाले नीरज पर न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। नीरज हाजिर होने के बजाय फरार था। जिस पर पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया. कोतवाली पुलिस नीरज के खिलाफ कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की तैयारी कर रही है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 30