3

Recent News

Ghaziabad Fire: इंदिरापुरम में फायर ब्रिगेड की देरी से 400 झुग्गियां जलकर खाक, कई सिलेंडर फटे.. देखें Video!

Ghaziabad Fire: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण आग लगने से…

Foldable iPhone का पूरा डिजाइन लीक - ऐसे फीचर्स जो आपके होश दें, सितंबर में इस प्राइस पर हो सकता है लॉन्च
पीलीभीत में बड़ा खाद घोटाला: बिना मांग यूरिया-डीएपी की भारी बिक्री, एक किसान को 30-33 बैग तक खाद, प्रशासन ने लाइसेंस निलंबित

पीलीभीत में  बड़े खाद घोटाले की अशंका! नियमों को ताक पर रखकर यूरिया-डीएपी की जमकर बिक्री, प्रशासन सख्त जनपद पीलीभीत…

BLA Attack Video: बलोचों ने अपनाया ईरानी तरीका! पाकिस्तान को समुद्र में घेरकर मारना शुरू, खुद डाला वीडियो

BLA Attack Video: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात और ज्यादा बिगड़ते नजर आ रहे हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA)…

महोबा में प्यार, धोखा और बदले की खौफनाक कहानी! प्रेमिका की शादी की खबर सुनते ही प्रेमी ने उठाया ऐसा कदम, जिसने हर किसी को हिला दिया…

 मोहब्बत का खौफनाक अंत: बेवफाई, बर्बादी और फिर बेरहमी से कत्ल! महोबा की शांत फिजाओं को उस वक्त दहला देने…

3

Recent News

Ghaziabad Fire: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण आग लगने से…

पीलीभीत में  बड़े खाद घोटाले की अशंका! नियमों को ताक पर रखकर यूरिया-डीएपी की जमकर बिक्री, प्रशासन सख्त जनपद पीलीभीत…

BLA Attack Video: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात और ज्यादा बिगड़ते नजर आ रहे हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA)…

 मोहब्बत का खौफनाक अंत: बेवफाई, बर्बादी और फिर बेरहमी से कत्ल! महोबा की शांत फिजाओं को उस वक्त दहला देने…

Breaking News

Kannauj News : छात्र- छात्राओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

( छिबरामऊ से अश्वनी पाठक की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले के कल्यानपुर प्राथमिक विद्यालय पर भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर स्कूली छात्र-छात्राओं ने बैंड बाजों के साथ रैली निकाली और छात्र- छात्राओं द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
आपको बता दें कि कासगंज जनपद के छिबरामऊ विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कल्यानपुर प्राथमिक विद्यालय में आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका पूजा पांडेय ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की भारत की अखंडता को बनाए रखने में सराहनीय भूमिका रही है। उन्होंने आजाद भारत को एक किया इसलिए हम उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं। यह दिवस देश में एकता, शांति, प्रेम और भाईचारे को बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
सरदार वल्लभ भाई पटेल ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान किसानों के अनेक आंदोलनों का नेतृत्व किया और वह किसानों की सशक्त आवाज बनकर उभरे। सरदार वल्लभभाई पटेल के अटल प्रयासों के कारण उन्हें भारत का बिस्मार्क या लोह पुरुष भी कहा जाता है। आज सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के दिखाए मार्ग पर चलने की अधिक आवश्यकता है। देश की अखंडता सर्वोपरि होनी चाहिए यही हमें सरदार पटेल जी ने सिखाया और समझाया था। जिसके लिए स्कूली छात्र-छात्राओं को आज जागरुक करते हुए उन्हें सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में जानकारी दी गई। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं ने बड़े धूमधाम से बैंड बाजों के साथ आज रैली निकाल कर एक बड़ा संदेश दिया है।